MP Election: बुलेट से पटाखे की आवाज निकालने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस दे रही सख्त सजा
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP Assembly Election 2023 को लेकर उज्जैन जिले की सातों विधानसभा सीटों के बाहरी मार्गों पर पुलिस द्वारा सख्ती के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें उज्जैन पुलिस की विधानसभा चुनाव व आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में वाहनों की सख्ती से चैकिंग जारी है।
थाना नीलगंगा पुलिस ने एक आरोपी को धारदार छुरा लेकर घूमते पाए जाने पर किया प्रकरण दर्ज किया है। वहीं शहर/ग्रामीण पुलिस द्वारा 16 स्थाई वारंटी व 05 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। संदिग्धों/गुंडा/हिस्ट्रीशीटर/जिला बदर आरोपियों की चैकिंग के दौरान कुल 32 अनावेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

थाना भेरूगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को बिना अनुमति के फटाके बेचते पकड़ा। थाना नागदा, महाकाल पुलिस ने जिलाबदर आदेशों का उल्लंघन करते दो आरोपियों को किया गिरफतार। उज्जैन शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम,आदर्श आचार संहिता का पालन हेतु सख्ती से वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थानो एवं यातायात टीम द्वारा शहर के अलग अलग स्थानो पर बैरिकेडिंग कर बॉडी वोर्न कैमरे के साथ चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, मोडिफाईड वाहन, आवश्यक दस्तावेज न होने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी बिना, नंबर प्लेट वाहन एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 550 वाहनों को चैक किया।
संदिग्धों/गुंडा/हिस्ट्रीशीटर/जिला बदर आरोपियों की चैकिंग के दौरान 32 अनावेदको के विरुद्ध 107, 116 तथा 02 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बाउंड ओवर किया गया। थाना नीलगंगा पुलिस ने एक आरोपी को धारदार छुरा लेकर घूमते पाए जाने पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। शहर व देहात पुलिस द्वारा 16 स्थाई वारंटी व 05 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। थाना महाकाल व नागदा क्षेत्र में 1-1 आरोपी जिला बदर आदेशों का उल्लंघन करते पाए गए जिनके विरुद्ध 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। थाना भेरूगढ़ क्षेत्र में एक आरोपी बिना अनुमति के अवैध रूप से पटाखे बेचते पाया गया जिसके विरुद्ध धारा 9 वी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
ये भी पढ़े- MP Election: घर-घर पीले चावल देकर जनता से अधिकारी बोले- मतदान करने जरूर आना












Click it and Unblock the Notifications