MP Election: घर-घर पीले चावल देकर जनता से अधिकारी बोले- मतदान करने जरूर आना
उज्जैन में भारतीय संस्कृति में शुभ कार्य मे आमंत्रण पीले चावल देकर किया जाता है। मतदान मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में आमजन की सहभागिता है। मजबूत लोकतंत्र मजबूत राष्ट्र का पर्याय है।
आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत प्रशासन द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल देकर आमजनों को 17 नवम्बर को शत-प्रतिशत मतदान हेतु आमंत्रण दिया जा रहा है। सम्पूर्ण जिले में बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका द्वारा लोगो को मतदान समय एवं स्थान की जानकारी दी जा रही है।

अन्य शहरों में दिए पीले चावल
विधान सभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदाता जागरूकता अंतर्गत रेवा गुर्जर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं द्वारा नगरीय क्षेत्र सनावद के वार्ड 01 बाहेती कॉलोनी में रैली निकालकर स्थानीय रहवासियों को पीले चावल देकर तथा कुमकुम तिलक लगाकर मतदान अवश्य करने के लिए निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर तमाम अधिकारी मौजूद रहे। महाविद्यालय के छात्र छात्राओ का सहयोग रहा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो भारतीय संस्कृति में शुभ कार्य मे आमंत्रण पीले चावल देकर किया जाता है। मतदान मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में आमजन की सहभागिता है। मजबूत लोकतंत्र मजबूत राष्ट्र का पर्याय है।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर
इंदौर में निगमायुक्त हर्षिका सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए, मतदान केन्द्र पर पर्याप्त पेयजल व पानी की व्यवस्था के संबंध में अधिकारी को निर्देशित करते हुए, मतदान केन्द्रो पर कम से कम 5 पानी के कैम्पर रखने, मतदान बुथ में स्थित शौचालय पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था के साथ ही पानी की अस्थाई टैंकर रखने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही नेहरू स्टेडियम में मतदान सामग्री वितरण एवं सामग्री वापसी के दिन पर्याप्त मात्रा में पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। आयुक्त द्वारा समस्त झोनल अधिकारी को प्रत्येक पोलिंग बुथ पर पर्याप्त व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के साथ ही समस्त मतदान केन्द्र पर किसी भी प्रकार की सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना हो, यह भी सुश्चित करे, मतदान केन्द्र व नेहरू स्टेडियम पर पर्याप्त मात्रा में पार्किग की व्यवस्था हो, मतदान केन्द्र के आस-पास पर्याप्त पार्किंग के लिए वव्यस्था की जावे।
ये भी पढ़े- MP news: चूहे पी गए जप्ती की शराब, चट कर दिया गांजा, पुलिस की बढ़ गई टेंशन












Click it and Unblock the Notifications