MP के इस शहर में होने जा रही नर्सिंग स्टाफ की भर्ती, बस करना होगा ये काम
उज्जैन में जल्द ही नर्सिंग स्टाफ की भर्ती होने जा रही है, प्लेसमेंट में मुख्य रूप से अपोलो होम केयर द्वारा इंदौर व दिल्ली के लिये होम केयर नर्सेस की भर्ती की जायेगी।

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में जल्द ही नर्सिंग स्टाफ की भर्ती होने जा रही है, जहां कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश अनुसार जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय होम केयर नर्सिंग स्टाफ की भर्ती के लिये प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय परिसर में 13 फरवरी को रखा गया है। प्लेसमेंट में मुख्य रूप से अपोलो होम केयर द्वारा इंदौर व दिल्ली के लिये होम केयर नर्सेस की भर्ती की जायेगी। इसके लिये एएनएम, जीएमएम व बीएससी नर्सिंग योग्यता प्राप्त आवेदक पात्र हैं और वेतन योग्यता व अनुभव के आधार पर 15 से 45 हजार रुपये तक देय होगा।
इन पदों के लिए भी होंगे साक्षात्कार
इसके अतिरिक्त श्रीजी पॉलीमर इंडिया लिमिटेड द्वारा मशीन ऑपरेटर/सहायक, नवभारत फर्टिलाइजर द्वारा सेल्स/मार्केटिंग, पीथमपुर ऑटो क्लस्टर द्वारा अ.जा. के बीपीएल आवेदकों को प्रशिक्षण उपरान्त मशीन ऑपरेटर के पद पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिये जायेंगे। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10 से लेकर स्नातक उत्तीर्ण इच्छुक आवेदक पासपोर्ट साईज के फोटो, रोजगार पंजीयन, शैक्षणिक योग्यता के समस्त दस्तावेज लेकर 13 फरवरी को प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक 153 महाश्वेता नगर इस्कॉन मन्दिर के सामने जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर उक्त अवसर का लाभ ले सकते हैं।
युवाओं को मिल रही नौकरियां
प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन उज्जैन में किया जाता है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP: मैक्सिको में खाने का स्वाद बढ़ा रही निमाड़ की लाल मिर्च, मांग बढ़ने पर खिले किसानों के चेहरे












Click it and Unblock the Notifications