Ratlam में NIA की दबिश, ISIS से तार जुड़े होने की आशंका पर युवक को पकड़ा

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आलोट में NIA यानी नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने छापे मार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान NIA की टीम ने शाम करीब 4 बजे खजूरी देवड़ा गांव पहुंचकर यहां की स्थानीय पुलिस की मदद से राहुल सेन नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

NIA की टीम ने राहुल सेन नामक युवक का मेडिकल टेस्ट भी कराया है। वहीं सवाल-जवाब के बाद युवक को आलोट के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अग्रिम ट्रांसिट रिमांड लेने के बाद जांच एजेंसी युवक को लेकर रांची निकल गई है।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

जानकारी के मुताबिक, NIA की टीम ने जिस युवक को हिरासत में लिया है। वह युवक ISIS के लिए काम करने वाले फैजान अंसारी के संपर्क में था। फैजान को पिछले दिनों ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जहां उसके पास कई तरह के डिजिटल सबूत जप्त किए गए थे। संभवत: इन्हीं सबूत में पुलिस को युवक के बारे में जानकारी लगी थी, जिसके बाद NIA की टीम ने आलोट पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था, संभवत: यहीं से वह फैजान नामक युवक से जुड़ा था।

राहुल सनातनी के नाम से बनाई आईडी

जानकारी के मुताबिक युवक गांव में ही मजदूरी का काम करता है, उसने इंस्टाग्राम पर राहुल सनातनी के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई है, जिसमें वह हथियारों के साथ अपने फोटो भी पोस्ट किया करता है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के पास से काला कपड़ा, और चाकू बरामद हुआ है, जिस पर ISIS का निशान बना हुआ है। इसके साथ ही कई मोबाइल सिम भी आरोपी युवक के पास से बरामद की गई है।

ये भी पढ़े- MP news: शादी शुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाने के बाद किया दुष्कर्म, आरोपी बोला- मैं यूज करके छोड़ देता हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+