MP news: शादी शुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाने के बाद किया दुष्कर्म, आरोपी बोला- मैं यूज करके छोड़ देता हूं
मध्य प्रदेश की खंडवा से दुष्कर्म का मामला निकलकर सामने आया है, जहां जबलपुर के रहने वाली युवती ने अपने लिव इन पार्टनर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि, युवक ने उसके पति से उसका तलाक करवाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, और फिर शादी करने की बात पर मुकर गया।
इधर, पीड़िता ने पुलिस के पास पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुड़ गई है, जहां पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

कुछ ऐसा है मामला
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई, जहां धीरे-धीरे आरोपी युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया, और फिर उसके साथ संबंध बनाएं। इतना ही नहीं युवती शादीशुदा थी, इस कारण उसने युवती के पति को भी मारपीट कर धमकाया था, जहां युवती के पति द्वारा उसको तलाक दिए जाने के बाद अब युवक ने युवती को अपने साथ लिव इन रिलेशनशिप में रखा, जहां लगभग 8 महीने तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद भी आरोपी ने युवती से शादी नहीं की, जिसके बाद युवती ने पुलिस के पास पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
लड़कियों को करता है परेशान
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, आरोपी युवक ने उसका पति से तलाक करने के बाद उसे खंडवा लाकर रखा था, जहां दोनों ही एक साथ एक घर में रहते थे। लगभग 8 महीने तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान युवक-युवती को लगातार शादी का झांसा देता रहा, लेकिन 8 महीने बाद युवक किसी अन्य युवती से बात करने लगा। इसके बाद उसने युवती से शादी के लिए मना कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती से कहा कि, तेरे जैसी 56 आती है, मैं तो हर लड़की को उसे करके छोड़ देता हूं। आरोपी मैकेनिक का काम करता है, जहां वह गांजे का नशा भी करता है। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर अक्सर लड़कियों को परेशान भी करता है। वहीं पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: स्टूडेंट से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की बीच सड़क पर पिटाई, ऐसे सिखाया सबक












Click it and Unblock the Notifications