Ujjain News: मशीन बुलाकर पुलिस ने गिने नोट, कुछ ऐसी है सबसे बड़ा सट्टा पकड़ने की कहानी
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने क्रिकेट पर लगने वाला अब तक का सबसे बड़ा सट्टा पकड़ा। सट्टा पकड़ने पहुंची पुलिस ने नोटों का जखीरा देख मशीन बुलाई, जहां रातभर मशीन नोट गिनती रही। वहीं जब गिनती पूरी हुई तो 15 करोड़ के आसपास की राशि बरामद हुई।
संभवत: उज्जैन में पकड़ाया सट्टा अब तक का सबसे बड़ा सट्टा है, जिसमें लगभग 15 करोड़ रूपए के आसपास की राशि बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, मुख्य आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम अलग-अलग राज्यों में छापेमार कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

मध्य प्रदेश के इतिहास में सट्टे के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही हुई। क्राईम ब्रांच, सायबर टीम व थाना नीलगंगा पुलिस को सफलता मिली। अंतर्राष्ट्रीय एप्लीकेशन का उपयोग करते कुल 09 आरोपी गिरफ्तार वहीं 01 फरार है। मौके से पुलिस को कुल 41 मोबाईल फोन, 19 लेपटॉप, 05 मैक-मिनी, 01 आईपैड, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सिमें, 02 पेन्ड्राईव, 03 मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण मिले हैं। 15 करोड नगदी सहित भारी मात्रा में विदेशी करंसी जप्त की है। लेन-देन के करोडों के हिसाब-किताब जप्त हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों की माने तो हाइटेक एप्लीकेशन एवं हाइटेक डिवाइसों के माध्यम से संचालित किया जाता था। गिरफतार शुदा आरोपी पंजाब, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के निवासी हैं। सटटे के तार राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर फैले हैं। सट्टा पकड़ने की कार्रवाई पूरी रात चली, एवं नोटों की गिनती भी रात भर चलती रही।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सट्टे में पकड़े गए नोटों में विदेशी करेंसी भी शामिल है, जिसमें लगभग एक से ज्यादा देश की विदेशी करेंसी शामिल है। इतना ही नहीं, सट्टे में पकड़े गए पैसे करोड़ों में है, जहां 500 और 2000 के नोट इसमें सर्वाधिक मात्रा में मिले हैं। इधर, अब पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है, तो वहीं विरासत में आए लोगों से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़े- MP News: इतिहास का सबसे बड़ा सट्टा पकड़ाया, नोट की इमारत देख पुलिस चौंकी












Click it and Unblock the Notifications