MP News: इतिहास का सबसे बड़ा सट्टा पकड़ाया, नोट की इमारत देख पुलिस चौंकी

मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन में अब तक के इतिहास के सबसे बड़े क्रिकेट के सट्टे को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है, जहां पुलिस ने करोड़ों रुपए का सट्टा पकड़ा है। साथ ही पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। करोड़ों का सट्टा पकड़ने के बाद पुलिस को नोट की गिनती करने के लिए मशीन बुलवानी पड़ी। वहीं अब पुलिस अब पकड़े गए नोटों की गिनती कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सट्टे में पकड़े गए नोटों में विदेशी करेंसी भी शामिल है, जिसमें लगभग एक से ज्यादा देश की विदेशी करेंसी शामिल है। इतना ही नहीं, सट्टे में पकड़े गए पैसे करोड़ों में है, जहां 500 और 2000 के नोट इसमें सर्वाधिक मात्रा में मिले हैं। इधर, अब पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है, तो वहीं विरासत में आए लोगों से पूछताछ कर रही है।

Ujjain

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में पुलिस ने क्रिकेट के सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने करोड़ों रुपए बरामद किए हैं। पुलिस को बरामद किए गए पैसों में कुछ देशों की विदेशी करेंसी भी मिली है, तो वहीं 500 और 2000 के सर्वाधिक नोट मिले हैं। छापेमार कार्रवाई करते ही करोड़ों रुपए एक साथ देख पुलिस भी चौंक गई, जहां तत्काल पुलिस ने नोट गिनने के लिए मशीन बुलवाई। वहीं अब नोट गिनने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक इतिहास में मध्य प्रदेश के अंदर यह अब तक की सबसे बड़ी सट्टे के खिलाफ छापेमार कार्रवाई बताई जा रही है, जिसमें पुलिस ने करोड़ों रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पकड़ा गया सट्टा की कीमत लगभग 15 करोड रुपए के आसपास है। साथ ही सोना-चांदी के जेवर और अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तुएं भी बरामद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि, 15 करोड़ के केश में विदेश से मंगवाई गई करंसी भी शामिल है। वहीं हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर, उज्जैन में सबसे बड़ा सट्टा पकड़ने के बाद शहर भर में हड़कंप मच गया, जहां पुलिस आगे भी इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देने की बात कहती नजर आ रही है।

ये भी पढ़े- Ujjain News: हाथ में ब्रश लेकर घाट की सफाई करते नजर आए कलेक्टर, क्या है मामला, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+