MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं तराना विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल की तराना विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के महेश परमार विधायक हैं।
यह विधानसभा उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। तराना विधानसभा सीट के अंतर्गत कई धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। यह विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में तराना विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अनिल फिरोजिया और कांग्रेस के महेश परमार के बीच मुकाबला था। परमार ने नजदीकी मुकाबले में 2209 वोटों से जीत हासिल की थी। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में तराना विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा था, जहां साल 2013 में बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। तराना विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। तराना विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। बहरहाल, अब देखना होगा साल 2023 में आखिर किस दल को इस विधानसभा की जनता का आशीर्वाद मिलता है।
कुछ ऐसा है विधानसभा का चुनावी गणित
तराना विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। विधानसभा प्रमुख तौर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए अलग पहचान रखती है। यही कारण है कि, यहां जनता से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं बड़नगर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications