MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं बड़नगर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल की बड़नगर विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के मुरली मोरवाल विधायक हैं।
यह विधानसभा उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। बड़नगर विधानसभा सीट के अंतर्गत कई धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। यह विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संजय शर्मा और कांग्रेस के मुरली मारवाल के बीच मुकाबला था, जिसमें मुरली मोरवाल ने संजय शर्मा को 5381 वोटों से हराया था। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुकेश पांड्या ने यहां से जीत हासिल की थी। मध्य प्रदेश की बड़नगर विधानसभा सीट सामान्य है। बड़नगर विधानसभा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। साथ ही इस विधानसभा में कांग्रेस का अच्छा खासा वर्चस्व है।
कुछ ऐसा है विधानसभा का चुनावी गणित
बड़नगर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। विधानसभा प्रमुख तौर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए अलग पहचान रखती है। यही कारण है कि, यहां जनता से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications