MP को महाकाल नगरी से मिला CM, सरल और सहज मोहन यादव कैसे बन गए मुख्यमंत्री, जानिए?

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश को अब नया मुख्यमंत्री मिल चुका है, जहां उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। राजधानी भोपाल में हुई BJP विधायक दल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। जहां, डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया है।

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से विधायक डॉ. मोहन यादव बेहद सरल और सहज अंदाज से जनता का दिल जीतने का दम रखते हैं, तो वहीं BJP के बेहद सामान्य कार्यकर्ता से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले मोहन यादव अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपना सियासी भविष्य आगे बढ़ाएंगे।

Ujjain

सामान्य कार्यकर्ता से शुरू हुआ सफर

राजधानी भोपाल में BJP विधायक दल की बैठक में डॉ. मोहन यादव के नाम पर सहमति बनते ही उज्जैन स्थित उनके घर और अलग-अलग स्थान पर परिवारजन कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया था, तो वहीं मोहन यादव के सीएम बनते ही अब परिवारजनों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संभवत: ऐसा पहली बार है जब प्रदेश को भगवान महाकाल की नगरी से मुख्यमंत्री मिला है, जहां भगवान महाकाल के भक्त डॉ. मोहन यादव अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर अपना काम काज संभालेंगे।

कुछ ऐसा रहा सियासी सफर

उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं, तो वहीं मोहन यादव को आरएसएस का बेहद करीबी माना जाता है। लंबे संघर्ष के बाद डॉक्टर मोहन यादव ने यह मुकाम हासिल किया है, जहां छात्र राजनीति से अपने सियासी करियर की शुरुआत करने वाले मोहन यादव BJP के बड़े नेता बन चुके हैं। मोहन यादव की गिनती उज्जैन संभाग के बड़े बीजेपी के नेताओं में की जाती है, तो वहीं यादव के साथ कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम भी काम करती है।

ये भी पढ़े- Madhya Pradesh: कौन हैं जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला, जो बनाए गए मध्य प्रदेश के नए डिप्टी सीएम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+