Madhya Pradesh: कौन हैं जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला, जो बनाए गए मध्य प्रदेश के नए डिप्टी सीएम
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में सरकार ने सीएम के साथ डिप्टी सीएम पद के नाम फाइनल कर दिया है। इस बार मोहन यादव को एमपी का सीएम बनाया गया है। वहीं बीजेपी ने राज्य में इस बार दो डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय लिया है। एमपी में जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला नए उपमुख्यमंत्री होंगी। राज्य में करीब 20 साल बाद ये पहला मौका है जब मध्य प्रदेश बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सीएम और डिप्टी सीएम नाम के लिए इतना समय लिया। ऐसे सीएम के साथ डिप्टी सीएम के पद के लिए दो नामों को लेकर जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला कौन है? उनका राजनीतिक सफर क्या है, ये भी जानना जरूरी है।
मध्य प्रदेश में बीजेपी पिछले दो दशक में हुए विधानसभा चुनावों के बाद पांचवीं बार सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले बीजेपी 2003, 2008, 2013 और 2020 में राज्य में सत्ता में आई थी। मध्य प्रदेश में सबसे अधिक बार चर्चा में जो नाम रहा वो है शिवराज सिंह का। लेकिन इस बार बीजेपी ने मोहन यादव को सीएम बनाने का ऐलान किया है। जबकि एमपी इस बार दो डिप्टी सीएम होंगे, जिनके लिए जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला का नाम फाइनल किया गया है।

कौन हैं जगदीश देवड़ा, राजीव शुक्ला
जगदीश देवड़ा पिछली शिवराज सरकार में एमपी के वित्त मंत्री रह चुके हैं। जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह छह बार से वह लगातार विधानसभा चुनाव जीतते रहे हैं। राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। वहीं मुरैना से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर नियुक्त किया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना जिले की दिमनी सीट से विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications