Ujjain : Mahakal Mandir में मोबाइल बैन, जानिए कहां और कैसे मिलेगी लॉकर सुविधा
महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जिसको लेकर मंदिर प्रबंध समिति ने व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली है।

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जिसको लेकर मंदिर प्रबंध समिति ने व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली है। गौरतलब है कि, महाकाल मंदिर में मोबाइल से बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंध समिति ने व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुए मोबाइल मंदिर में नहीं ले जाने का निर्णय लिया था, जिसे मंगलवार से लागू किया जाएगा। वहीं नई व्यवस्था को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने लॉकर व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है, जिसे मंगलवार को मोबाइल प्रतिबंध के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा।
मंदिर प्रबंधन की तैयारी पूरी
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक ने जानकारी देते हुए बताया कि, महाकाल मंदिर में मंगलवार से मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 10 हज़ार श्रद्धालु के मोबाइल को रखने के लिए उचित इंतजाम भी किए गए हैं। प्रशासक ने बताया कि, मंदिर परिसर में तीन जगह पर मोबाइल रखने के लिए इंतजाम किए गए हैं। जहां कर्मचारी बारकोड के जरिए मोबाइल को जमा कर व्यवस्थाओं को बनाने का काम करेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो महाकाल मंदिर परिसर में अब मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे, जहां इसे लेकर मंदिर प्रबंधन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
लगातार सामने आ रहे थे वीडियो
धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में 20 दिसंबर से मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह नियम सभी पर लागू होगा। बता दें कि महाकाल मंदिर में लगातार अलग-अलग गानों पर वीडियो बनाने के मामले सामने आ रहे थे, जिसको देखते हुए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने यह फैसला किया है। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक प्रशासनिक भवन पर आयोजित की गई थी, जहां इस बैठक में कई और भी महत्वपूर्ण निर्णय मंदिर की व्यवस्था को देखते हुए लिए गए थे। वहीं अब धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जिसको लेकर मंदिर प्रबंध समिति ने व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली है।
ये भी पढ़े- Flashback 2022 : Congress ने निकाली bharat jodo yatra तो BJP की गौरव यात्रा का दिखा दम












Click it and Unblock the Notifications