Mahakal lok के दूसरे चरण का काम जल्द होगा पूरा, 200 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार भक्त निवास
उज्जैन में महाकाल आने वाले भक्तों को अब भक्त निवास की सुविधा भी मिल सकेगी जहां 200 करोड़ की लागत से भक्त निवास का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने विस्तारीकरण के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया है.

धार्मिक नगरी उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने महाकाल मन्दिर परिसर के विस्तारीकरण के निर्माण कार्यों एवं महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जून एवं जुलाई माह की समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उधर, महाकाल आने वाले भक्तों को अब भक्त निवास की सुविधा भी मिल सकेगी जहां 200 करोड़ की लागत से भक्त निवास का निर्माण किया जा रहा है।
कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा महाकाल मन्दिर परिसर के विस्तारीकरण के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहनाई द्वार के दांये तरफ निर्मित की जा रही टनल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि शहनाई द्वार के दांयी ओर टनल की छत पर लगाई गई रेलिंग की ऊंचाई को कम करके सवा मीटर किया जाये, जिससे शिखर दर्शन बाधित न हो।
दर्शन व्यवस्था के लिये टनल बनाई जा रही
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि, महाकाल मन्दिर परिसर के विस्तारीकरण के बाद परिसर का क्षेत्रफल 70 हजार वर्गफीट हो जायेगा, पूर्व में यह लगभग 25 हजार वर्गफीट था। विस्तारीकरण के कार्यों में दर्शन व्यवस्था के लिये टनल बनाई जा रही है। इसी में दर्शनार्थियों के लिये सुविधा घर की व्यवस्था भी रहेगी। शहनाई द्वार के पास शिखर दर्शन एवं फसाट का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जायेगा। कलेक्टर ने सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल के पास निर्मित किये जा रहे वीआईपी मार्ग का निरीक्षण भी किया।
भवन का निरीक्षण किया
कलेक्टर ने महाकाल लोक द्वितीय चरण में कोटितीर्थ कुण्ड के पीछे बनाये जा रहे शिखर दर्शन के कार्य का निरीक्षण किया एवं निर्देश दिए कि 30 जून तक निर्माण कार्य पूर्ण होना चाहिये। इसके बाद उन्होंने मानसरोवर प्रवेश द्वार से लेकर चारधाम की ओर बनाये जा रहे पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं निर्माण कार्य को तेज गति से चलाते हुए 30 जुलाई तक यह कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने अन्नक्षेत्र के लिये बनाये जा रहे भवन का निरीक्षण भी किया, एवं उक्त कार्य भी समय-सीमा में पूर्ण करने के लिये कहा।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 से पहले Pradeep Mishra का बयान, चुनाव लड़ने पर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications