Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Assembly Election 2023 से पहले Pradeep Mishra का बयान, चुनाव लड़ने पर कही ये बात

उज्जैन में इन दिनों कथा वाचक प्रदीप मिश्रा शिव पुराण कथा भक्तों को सुना रहे हैं, उज्जैन में चुनाव लड़ने के सवाल पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने बड़ा दिया है.

ujjain

Recommended Video

    पंडित प्रदीप मिश्रा ने साईं बाबा और धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बोली यह बड़ी बात,देखें ये खबर

    धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों कथा वाचक प्रदीप मिश्रा शिव पुराण कथा भक्तों को सुना रहे हैं, जहां उनकी कथा सुनने दूर-दूर से श्रद्धालु धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे हैं। उज्जैन में हो रही कथा के कथा वाचक प्रदीप मिश्रा भगवान महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करते दिखाई दिए थे, जहां पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखी थी। इसी के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रदीप मिश्रा ने कहा कि, चुनाव तो कभी लड़ना भी नहीं है, और राजनीति में कभी आना भी नहीं है, हमारे लिए बाबा के चरणों की रज मिलती रहे, और बाबा की सेवा होती रहे, यही बहुत है।

    अलग-अलग मुद्दों पर रखी बात

    धार्मिक नगरी उज्जैन में मीडिया से बातचीत करते हुए कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा कि, हमारा मूल तत्व यह है कि शंकर भगवान का भजन करें, क्योंकि जब स्वयं का कालाधिपति बैठा है, दुनिया का भाग्य लिखने वाला वही है, जो भगवान राम की माता का हाथ देख कर बता देते हैं, भगवान कृष्ण की माता का हाथ देख कर बता देते हैं। हमारे भगवान पर हमें भरोसा करना चाहिए। किसी साधारण मनुष्य पर भरोसा ना कर करके भगवान पर भरोसा करेंगे, तो हमारा जीवन सार्थक होगा। इसी के साथ प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म में देवी-देवताओं की कोई कमी नहीं है, आप उन्हीं को पूज लें, यही एक आनंद का विषय है।

    बड़ी संख्या में कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु

    धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित हो रही शिवपुराण कथा में बड़ी संख्या में भक्तों की संख्या शिव पुराण कथा श्रवण करने पहुंची है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु शिव पुराण कथा श्रवण करते नजर आ रहे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग तरह की व्यवस्थाएं भी कथा स्थल पर की गई है। अबकी बार उज्जैन में हो रही शिव पुराण कथा में व्यवस्थाओं को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है, जिसके मद्देनजर लगातार जनप्रतिनिधि और अधिकारी आयोजन स्थल कार्तिक मेला ग्राउंड का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं।

    ये भी पढ़े- Ujjain में Pradeep Mishra की शिव पुराण कथा, इतने दिनों तक गर्भ गृह से महाकाल दर्शन पर रहेगी रोक

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+