Ujjain News: कोरियन भक्तों ने किए महाकाल दर्शन, गर्भ गृह में दिखा चौंकाने वाला नजारा
उज्जैन में इंडो कोरियन ज्वाइंट वेंचर कंपनी मेरकाबा एफीबार सीडीएस के प्रतिनिधि मंडल कोरियाई नागरिक जियोंग जोंग चेओल, क्वांगवोन रीव जूनह्वी, जो गेल कांग, जुनसुंग ली, वूसोक चुंग एवं कंपनी में कार्यरत भारतीय नागरिक राजेश भारद्वाज, रवि ठाकुर ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये।
इस दौरान प्रोटोकॉल व्यवस्था प्रभारी चंद्रप्रकाश शर्मा द्वारा उनका सम्मान किया गया। इससे पहले भी समय-समय पर अलग-अलग देश के श्रद्धालु भगवान महाकाल दर्शन के लिए मंदिर प्रांगण में पधार चुके हैं।

बाबा के भक्त द्वारा रजत मुकुट दान में प्राप्त
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान के गुवाहाटी के भक्त द्वारा भगवान महाकालेश्वर को मंदिर के पुरोहित नवनीत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट भेंट किये गये। जिनका कुल वजन 3000.00 ग्राम है, जिसे महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रभारी दर्शन व्यवस्था श्री राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
सावन माह में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी भक्त धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं, इसी को देखते हुए प्रशासन ने अलग तरह की व्यवस्था ही की हुई है। दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े, इसको लेकर भी मंदिर प्रबंधन अलर्ट नजर आ रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो भगवान शिव के भक्तों में सावन माह को लेकर अलग उत्साह नजर आ रहा है। कुलमिलाकर, देखा जाए तोउज्जैन में इंडो कोरियन ज्वाइंट वेंचर कंपनी मेरकाबा एफीबार सीडीएस के प्रतिनिधि मंडल कोरियाई नागरिक जियोंग जोंग चेओल, क्वांगवोन रीव जूनह्वी, जो गेल कांग, जुनसुंग ली, वूसोक चुंग एवं कंपनी में कार्यरत भारतीय नागरिक राजेश भारद्वाज, रवि ठाकुर ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये।
ये भी पढ़े- Ujjain News: क्षिप्रा नदी में नहाते वक्त डूबने लगा पूरा परिवार, फिर हुआ चौंकाने वाला चमत्कार












Click it and Unblock the Notifications