Ujjain News: क्षिप्रा नदी में नहाते वक्त डूबने लगा पूरा परिवार, फिर हुआ चौंकाने वाला चमत्कार

उज्जैन में श्रावण मास के चलते उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या पूर्व माह की तुलना में अत्यधिक है। इंदौर का एक परिवार ‍शिप्रा में आरती स्थल पर स्नान कर रहा था। जहां पर एक बालक नहाते समय एकाएक गहराई का अंदाजा न होने के कारण गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। बालक को डूबता देख परिवार के लोगों ने उसे बचाने के प्रयास किये और सभी पांच व्यक्ति एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डूबने लगे।

उन्हें डूबता देख घाट पर तैनात होमगार्ड सैनिक श्री बाबूलाल सोलंकी एवं घाट पर मौजूद तैराक दल के सदस्य कालू कहार एवं महिला उमा ने लाइफबाय पानी में फैंका। होमगार्ड सैनिक ने पानी में छलांग लगा दी। उक्त तीनों द्वारा काफी मशक्कत कर डूब रहे पांचो व्यक्तियों को जीवित बाहर निकाला।

Ujjain

इस वर्ष रामघाट पर होमगार्ड एवं एसडीआरएफ टीम के द्वारा 90 से अधिक श्रद्धालुओं की जान बचाई गई है। होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने होमगार्ड सैनिक बाबूलाल सोलंकी, तैराक दल के कालू कहार एवं महिला उमा द्वारा पांच लोगों को जीवित बचाने के कार्य की प्रशंसा की है। उक्त तीनों को पुरस्कृत किया जायेगा। इससे पहले भी लगातार होमगार्ड की टीम क्षिप्रा नदी के अलग-अलग घाटों पर लोगों की जान बचा चुकी है, जहां लगातार इस तरह के मामले सामने आते हैं।

उज्जैन जिले में मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के तट पर बने रामघाट, दत्त अखाड़ा एवं नरसिंह घाट पर देश के कोने-कोने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु क्षिप्रा नदी में श्रद्धा की डुबकी लगाने एवं महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन नगरी आते हैं। श्रद्धालु स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाते हैं, जिससे वह डूबने लगते हैं। नदी का जल स्तर बढ़ा होने से डूब की घटनाएं हो रही है। रामघाट पर शिप्रा नदी में डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु संपूर्ण रामघाट पर होमगार्ड/एसडीआरएफ के जवानों को मोटरबोट एवं अन्य आपदा उपकरणों के साथ तैनात किया गया है.

ये भी पढ़े- MP News: तलाकशुदा प्रेमिका से पैसे लिए उधार, ना लौटा पाने पर उठाया गलत कदम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+