Ujjain: khelo India youth games का समापन, MP ने हासिल किए 5 गोल्ड मेडल
मलखंब खेल में मध्य प्रदेश टीम को पांच गोल्ड और चार सिल्वर मेडल प्राप्त हुए। पुरस्कार वितरण समारोह के साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन हुआ।

Recommended Video

Khelo India youth games के अन्तर्गत मलखंब खेल में मध्य प्रदेश टीम को पांच गोल्ड और चार सिल्वर मेडल प्राप्त हुए। पुरस्कार वितरण समारोह के साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन और महापौर मुकेश टटवाल के द्वारा खिलाड़ियों को ट्राफी और मेडल वितरित किये गये। मलखंब टीम रेंकिंग बालक में प्रथम पुरस्कार मध्य प्रदेश, द्वितीय महाराष्ट्र और तृतीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ को प्रदाय किया गया।
किसे मिले कितने मेडल
मलखंब टीम रेंकिंग बालिका में प्रथम पुरस्कार महाराष्ट्र, द्वितीय मध्य प्रदेश और तृतीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुआ। मलखंब टीम रेंकिंग बालक-बालिका संयुक्त में प्रथम पुरस्कार मध्य प्रदेश, द्वितीय महाराष्ट्र और तृतीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुआ। बालक मलखंब पोल स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के राकेश कुमार वरदा को गोल्ड मेडल, मध्य प्रदेश के यतीन कोरी को सिल्वर और छत्तीसगढ़ के मोनू नेताम को ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ। बालिका मलखंब पोल स्पर्धा में महाराष्ट्र की तनश्री सुरेश जाधव को गोल्ड मेडल, मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता को सिल्वर और तमिलनाड़ु की पवित्रा तथा महाराष्ट्र की समीक्षा विजय सुरडकर को ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ।
इन्हें मिले प्राप्त हुए मेडल
मलखंब बालक इंडिविजुअल ऑलराउण्ड फायनल में गोल्ड मेडल मध्य प्रदेश के प्रणव कोरी, सिल्वर मेडल महाराष्ट्र के शारदुल वैशाली ऋषिकेश और ब्रांज मेडल छत्तीसगढ़ के राकेश कुमार वरदा को प्राप्त हुआ। मलखंब बालिका इंडिविजुअल ऑलराउण्ड फायनल स्पर्धा में महाराष्ट्र की समीक्षा विजय सुरडकर को गोल्ड मेडल, मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता को सिल्वर और महाराष्ट्र की तनश्री सुरेश जाधव को ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ।बालिका मलखंब रोप फायनल स्पर्धा में मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता को गोल्ड मेडल, मध्य प्रदेश की पायल मंदावलिया को सिल्वर और महाराष्ट्र की समीक्षा विजय सुरडकर को ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ। बालक मलखंब रोप फायनल स्पर्धा में मध्य प्रदेश के देवेंद्र पाटीदार को गोल्ड मेडल, छत्तीसगढ़ के राकेश कुमार वरदा को सिल्वर और छत्तीसगढ़ के संतोष शोरी को ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ।
राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन
हैंगिंग स्पर्धा में मध्य प्रदेश के कुंदन सिंह कछवाह ने गोल्ड मेडल, महाराष्ट्र के रणवीर ने सिल्वर और महाराष्ट्र के शारदुल ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स का स्मृति चिन्ह और शुभंकर भी भेंट किये गये। पुरस्कार वितरण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
ये भी पढ़े- MP: मैक्सिको में खाने का स्वाद बढ़ा रही निमाड़ की लाल मिर्च, मांग बढ़ने पर खिले किसानों के चेहरे












Click it and Unblock the Notifications