Ujjain में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी, योग और मलखंब का होगा कंपीटीशन

उज्जैन में खेलो इंडिया के तहत 1 से 3 फरवरी तक योगासन प्रतियोगिताएं और 6 से 10 फरवरी तक मलखंब प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, साथ ही 21 जनवरी को टॉर्च रैली आयोजित की जायेगी.

ujjain

Recommended Video

    Olympic की मेजबानी की तैयारी में India, Anurag Thakur ने बताया कब की है तैयारी | वनइंडिया हिंदी*News

    धार्मिक नगरी उज्जैन में खेलो इंडिया के तहत 1 से 3 फरवरी तक योगासन प्रतियोगिताएं और 6 से 10 फरवरी तक मलखंब प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, साथ ही 21 जनवरी को टॉर्च रैली आयोजित की जायेगी, जिसे लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों की समीक्षा की है। कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने माधव सेवा न्यास के सभागृह में खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिये नियुक्त किये गये फील्ड एरिया प्रमुखों की बैठक ली, तथा निर्देश दिये कि सभी फील्ड एरिया प्रमुख खेलों के आयोजन में गंभीरता से लग जायें व एडीएम श्री संतोष टैगोर तथा नोडल अधिकारी आशीष पाठक के निर्देशन में सभी कार्यों का कुशलतापूर्वक सम्पादन करें। बैठक के बाद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खेलो इंडिया के लिये तैयार किये गये शुभंकर के साथ फोटो खिंचवाये।

    कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

    कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी ट्रांसपोर्टेशन, आवास एवं भोजन व्यवस्था से जुड़ी है वे माइक्रो प्लानिंग कर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने श्री महाकाल महालोक में खेलो इंडिया की ब्राण्डिंग ठीक से करने के लिये कहा है। कलेक्टर ने 21 जनवरी को शाम 4 बजे आयोजित होने वाली टॉर्च रैली का आयोजन टॉवर से शुरू कर चामुण्डा माता, देवासगेट, मालीपुरा, गुदरी होते हुए माधव सेवा न्यास पर इसका समापन करने के लिये कहा है। साथ ही इस रैली से शहर में वातावरण बनाने के लिये अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आव्हान किया है। कलेक्टर ने आवास व्यवस्था के लिये नियत की गई 16 होटल्स में प्रत्येक होटल में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा स्टेट लेवल के कॉर्डिनेशन के लिये दो हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के निर्देश दिये हैं। सभी खिलाड़ियों का एवं खेल अधिकारियों का प्रॉपर रजिस्ट्रेशन कर उन्हें पास जारी करने व बाहर से आने वाले खिलाड़ी एवं आगन्तुकों को श्री महाकालेश्वर दर्शन के लिये भी नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये हैं।

    योग एवं मलखंब ग्लोबल खेल बन चुके हैं

    बैठक में फीट इंडिया के सीईओ रोहित खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि, खेलो इंडिया आयोजन के तहत प्रदेश के आठ शहरों में खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उज्जैन शहर में योग व मलखंब की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। खेलो इंडिया का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में छुपी खेल प्रतिभाओं को तराशने का है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का विश्व स्तर का खेल अनुभव कराते हुए उन्हें एक्सपोजर देना है। देश के कोने-कोने में छुपी खेल प्रतिभाओं की खोज इस अभियान का उद्देश्य है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत उज्जैन शहर में एक से 3 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिताएं एवं 6 से 10 फरवरी तक मलखंब प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इसमें सम्पूर्ण देश से 18 वर्ष से कम आयु के 500 से अधिक छात्र प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उक्त दोनों ही स्पोर्ट्स आज की स्थिति में ग्लोबल हो चुके हैं। खेलो इंडिया के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण हॉटस्टार व डिजनी पर किया जा रहा है। दोनों ही प्लेटफार्म पर स्पर्धा को देखने के लिये सर्वाधिक लोग जुड़ रहे हैं। खेलो इंडिया स्पोर्ट्स ओलम्पिक के बाद सबसे ज्यादा रीच वाला कार्यक्रम बन गया है।

    ये भी पढ़े- Weather update : सर्द हवाओं की रफ्तार थमी, अब जाकर कड़ाके की ठंड से मिली राहत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+