Weather update : सर्द हवाओं की रफ्तार थमी, अब जाकर कड़ाके की ठंड से मिली राहत
पहाड़ी इलाकों में थमी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है, जहां अब धूप खिलने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ने लगा है।

Recommended Video

मध्यप्रदेश में अब ठंड से राहत मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है, जहां मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और झाबुआ जिले में ठंड का असर अब कम देखने मिल रहा है, पहाड़ी इलाकों में थमी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है, जहां अब धूप खिलने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ने लगा है। तापमान बढ़ने के चलते लोग असर हवाओं से राहत महसूस करने लगे हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया अशोकनगर और अन्य शहरों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

फिलहाल ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो ग्वालियर चंबल और बुंदेलखंड में बादल छाने लगेंगे, जबकि हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। उधर, राजधानी भोपाल में भी इसी तरह के मौसम का असर देखने मिलेगा, जहां बादल छाने की संभावना मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इंदौर संभाग में मौसम साफ रहेगा, जहां ठंड का असर भी कम देखने मिलेगा। साथ ही आने वाले कुछ दिनों तक किसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं 25 जनवरी के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना मालवा निमाड़ अंचल में जताई जा रही है।

अबकी बार मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा।

आमजन ने महसूस की राहत
मध्यप्रदेश में ठंड अपना असर दिखाने लगी है, जहां अब पर्यटकों की संख्या भी पर्यटन स्थलों में बढ़ने लगी है। प्रदेश के कुछ पर्यटन स्थलों पर इन दिनों कश्मीर सा नाजरा देखने मिल रहा है। धार जिले में स्थित मांडू भी विंटर सीजन में पर्यटकों को खूब लुभाता है, जहां के मनमोहक नजारे पर्यटकों को यहां आने पर मजबूर कर देते हैं। विंटर के सीजन में यहां अलग नजारा देखने मिलता है, जहां हरियाली के बीच स्थित मांडू अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों के दिल में अलग जगह बनाता है।
ये भी पढ़े- MP में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, इस तरह कर सकते हैं फसलों की देखभाल












Click it and Unblock the Notifications