Janmashtami 2024 पर सजा महाकाल दरबार, सूरत से आए कलाकारों ने बनाई कलाकृति

उज्जैन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप सम्पूर्ण प्रदेश आगामी 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान के श्री गर्भगृह एवं नंदीमण्डपम् में पुष्प सज्जा करवाई जा रही है।

Ujjain

भगवान महाकालेश्वर के इष्टदेव के जन्मोत्सव पर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा भी तैयारियां की जा रही है। पुष्प सज्जा हेतु मंदिर प्रबंध समिति द्वारा विशेष रूप से सूरत से कलाकारो को आमंत्रित किया गया है, जिसके द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान के श्री गर्भगृह में श्री महाकालेश्वर हेतु मोरपंख का सिहासन व सेवंती व अन्य फूलों से सजावट की जायेगी साथ ही फूलों से मोरपंख बनाया जायेगा। साथ ही नंदीमण्डपम् में पुष्प से भगवान श्री कृष्ण, श्री श्रीनाथ जी व भगवान की मटकी के स्वरुप को बनाया जायेगा।

बाबा के भक्त द्वारा रजत मुकुट दान में प्राप्त

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को बैंगलुरू से पधारे भक्त धीरेंद्र साख्या द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुजारी आकाश राजेश पुजारी की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट भेंट किये गये। जिनका कुल वजन लगभग 3246.00 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी एवं राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई। कुलमिलाकर, देखा जाए तोउज्जैन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप सम्पूर्ण प्रदेश आगामी 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान के श्री गर्भगृह एवं नंदीमण्डपम् में पुष्प सज्जा करवाई जा रही है।

ये भी पढ़े- Ujjain News: श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम पर जन्माष्टमी की तैयारी, क्या रहेगा खास, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+