MP Assembly Election 2023 से पहले मिशन Ujjain पर जयवर्धन सिंह, कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह इंदौर और उज्जैन समेत आसपास के जिलों में दौरा करते दिखाई दे रहे हैं। जयवर्धन सिंह ने तराना विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया.

Ujjain

मध्य प्रदेश में कांग्रेस इन दिनों मिशन 2023 की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां लगातार कांग्रेस के बड़े नेता मालवांचल के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को मालवा क्षेत्र के उज्जैन और इंदौर जिले की जिम्मेदारी पार्टी की ओर से सौंपी गई है। इसी के मद्देनजर जयवर्धन सिंह इंदौर और उज्जैन समेत आसपास के जिलों में दौरा करते दिखाई दे रहे हैं। जयवर्धन सिंह ने तराना विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सभा में कांग्रेस विधायक महेश परमार, मुरली मोरवाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कांग्रेस नेता नजर आ रहे थे।

जयवर्धन सिंह ने कही ये बात

सभा स्थल पर जयवर्धन सिंह को सुनने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजन भी पहुंच रहे थे, जहां जयवर्धन सिंह ने मंच संभालते ही भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं जयवर्धन सिंह ने उज्जैन जिले की सातों विधानसभा जीतने का दावा भी ठोंका। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी जीत के लिए प्रेरित किया। उज्जैन जिले की तराना विधानसभा में आए जयवर्धन सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जयवर्धन सिंह के स्वागत सत्कार के लिए एकत्रित नजर आ रहे थे। लंबे वक्त के बाद ऐसा नजारा देखने मिला, जब बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट नजर आ रहे थे।

जयवर्धन सिंह को मिली ये जिम्मेदारी

इन दिनों कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अलग-अलग जिलों का दौरा कर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस की ओर से आयोजित एक बैठक के दौरान दिग्गज 16 नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां ये नेता इन जिलों में पहुंचकर विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अलग-अलग समीकरण तलाशेंगे तो वहीं नेताओं और कार्यकर्ताओं से मेल-मुलाकात कर जीत का खास प्लान भी तैयार करेंगे। इस बीच प्रदेश के दो बड़े शहर इंदौर और उज्जैन की जिम्मेदारी संगठन की ओर से जयवर्धन सिंह को सौंपी गई है, जहां जयवर्धन सिंह उज्जैन और इंदौर के सियासी समीकरणों को समझकर उन्हें पार्टी के आला नेताओं के सामने रखेंगे।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 में किसकी बनेगी सरकार, क्या दिव्य दरबार में बताएंगे पंडोखर सरकार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+