MP Assembly Election 2023 में किसकी बनेगी सरकार, क्या दिव्य दरबार में बताएंगे पंडोखर सरकार?
इंदौर में लगातार धार्मिक कथाओं का सिलसिला जारी है, जहां हाल ही में दतिया के पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पंडोखर सरकार इंदौर आए हैं, पंडोखर सरकार 3 दिवसीय दिव्य दरबार लगाएंगे.

Recommended Video
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत यानी 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जहां विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बीच सियासत के गढ़ इंदौर में लगातार धार्मिक कथाओं का सिलसिला जारी है, जहां हाल ही में दतिया के पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पंडोखर सरकार इंदौर आए हैं, इंदौर में पंडोखर सरकार 3 दिवसीय दिव्य दरबार लगाएंगे, जहां वे श्रद्धालुओं की समस्याओं का निदान करेंगे, और उन्हें उनका भविष्य भी बताएंगे। इस बीच हर किसी के मन में इस बात को लेकर जिज्ञासा है कि क्या पंडोखर सरकार इंदौर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की पर्ची खोलेंगे, या फिर मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी इस पर से पर्दा उठाएंगे, तो वहीं प्रेस वार्ता के दौरान पंडोखर सरकार ने इस सवाल का जवाब दिया है।
पता चल जाएगा सरकार किसकी बन रही है?
सियासत के घर इंदौर आए पंडोखर सरकार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, मध्यप्रदेश का चुनाव हो, चाहे उत्तरप्रदेश का चुनाव हो या राजस्थान का चुनाव हो। भारत में चुनाव परंपरा जो हमारे यहां व्यवस्था है। जो पूछने आएगा, उसको बता दिया जाएगा कि स्थिति क्या है और परिस्थिति क्या है। क्या करना चाहिए। मैं तो ये मानता हूं, तराजू का काम है तोलना। जिसका पलड़ा भारी होगा ये बता देंगे। अब कैसे गिरा सकते हैं, ये तुम जानो।हमारा तो काम इतना रहता है की से की ओर इंगित करना, हमारे लिए सभी जनप्रतिनिधि हमारे हैं। जो दरबार में आएगा उसका सार्वजनिक पर्चा बना दिया जाएगा। पता लग जाएगा कि सरकार किसकी बन रही है।
इंदौर आए हैं पंडोखर सरकार
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में त्रिकालदर्शी कहे जाने वाले पंडोखर सरकार का आगमन हो चुका है, जहां अब 9, 10 और 11 तारीख को शहर के मांगलिया में दिव्य दरबार सजने जा रहा है, वहीं पंडोखर सरकार के दिव्य दरबार को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जहां बड़ी संख्या में लोगों के दिव्य दरबार में पहुंचने की उम्मीद भी जताई जा रही है। वहीं पंडोखर सरकार के दरबार में आम से लेकर खास तक पहुंचते हैं। इस बीच पंडोखर सरकार को इंदौर की पावन धरा पर लाने वाले मंत्री तुलसी सिलावट ने पंडोखर सरकार के इंदौर आगमन को सौभाग्य की बात बताया है।
ये भी पढ़े- Indore में हुई पंडोखर सरकार की एंट्री, कुछ इस तरह दिव्य दरबार में शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु












Click it and Unblock the Notifications