Ujjain news: महाकाल दर्शन कर नवागत कलेक्टर ने संभाली जिले की कमान, बोले- प्राथमिकता से होंगे काम

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के पहले बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हाल में बैठकर पूजन के दौरान एक संकल्प भी लिया। इस दौरान उनके साथ श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी भी मौजूद रहे।

श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह आज सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे थे, जहां लगभग पांच पंडितों की उपस्थिति में नवागत कलेक्टर ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजा अर्चन किया और उसके बाद नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की विशेष पूजा अर्चना की।

Ujjain

पूजन अर्चन के दौरान सिंह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए, जब पुजारीगण महामृत्युंजय के मंत्रों का जाप कर रहे थे, तब वह भी इन मंत्रों को पढ़ते दिखाई दिए। बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन के बाद नवागत कलेक्टर सिंह ने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कही। पूजा अर्चन के बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का स्वागत सम्मान भी किया गया।

नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एवम भगवान श्री महाकालेश्वर जी का दर्शन पूजन किया। पूजन मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व सदस्य व पुजारी राजेश शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रशासक संदीप सोनी द्वारा नीरज कुमार सिंह का दुपट्टे, प्रसाद व भगवान श्री महाकाल की फ़ोटो प्रदान कर सम्मान किया।इसके बाद नीरज कुमार सिंह कोठी कार्यालय पहुंचे और चार्ज लिया। इस दौरान कलेक्टर के पीए जयेश मोरे ने आवश्यक कागजात पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से साइन करवा कर चार्ज लेने की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर एसपी सचिन शर्मा, एडीएम अनुकूल जैन, कमिश्नर आशीष पाठक सहित जिले के आला अधिकारियों ने सिंह का स्वागत किया। मीडिया से चर्चा मैं नीरज कुमार सिंह ने कहा कि, सभी महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता से किया जायेगा।

ये भी पढ़े- MP News: CM के गृह जिले से प्रशासनिक बदलाव की शुरुआत, कलेक्टर और निगमायुक्त बदले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+