MP News: CM के गृह जिले से प्रशासनिक बदलाव की शुरुआत, कलेक्टर और निगमायुक्त बदले

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

MP में चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा बदलते ही प्रशासनिक सर्जरी के भी कयास लगाए जा रहे थे जो अब पूरे हो गए। दरअसल, मुख्यमंत्री के गृह नगर उज्जैन में कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम को हटा दिया गया है। कुमार पुरुषोत्तम को मंत्रालय में उपसचिव के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अब 2012 बेच के नीरज कुमार सिंह होंगे उज्जैन के नए कलेक्टर।

नीरज कुमार सिंह नर्मदापुरम कलेक्टर रहने के बाद अब उज्जैन में अपनी सेवाएं देंगे। संभवत नए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

Ujjain

उज्जैन से इन लोगों को दी गई जवाबदारी

निगम कमिश्नर रहे रोशन कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है, उनकी जगह पर लंबे समय से स्मार्ट सिटी का काम देख रहे आशीष पाठक को नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें उन्होंने उज्जैन कमिश्नर रहे संदीप यादव को सचिव आयुक्त जनसंपर्क बनाया है, तो वहीं रोशन कुमार सिंह को निगम कमिश्नर उज्जैन से बदलकर भोपाल में स्मार्ट सिटी सीईओ की जवाबदारी दी है। वहीं उज्जैन में अपर कलेक्टर रही प्रीति यादव को नगर निगम कमिश्नर के रूप में जबलपुर पदस्थ किया है।

ये भी पढ़े- Mahakal दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, साल के आखिरी दिन भक्तों ने किए भस्म आरती दर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+