Ujjain news: नागदा दौरे पर आएंगे CM Shivraj, करोड़ों के विकासकार्योंं का करेंगे लोकार्पण

प्रदेश की आर्थिक उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 20 जुलाई को नागदा में विकास पर्व एवं हितग्राही सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है। मुक्तेश्वर महादेव परिसर में आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से जारी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एयर स्ट्रीप से लेकर मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर तक रोड-शो आयोजित करेंगे एवं इसके बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। रोड-शो का शुभारम्भ बिरलाग्राम हेलीपेड से शुरू होगा न्यू ओवर ब्रिज, जन्मेजय मार्ग, पुराना बसस्टेण्ड, जवाहर मार्ग, कन्या शाला चौराहा, महात्मा गांधी रोड, मंडी थाना चौराहा, चंबल मार्ग, कालका माता मन्दिर बायपास रोड होते हुए मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर तक होगा। इसके बाद विकास पर्व, हितग्राही सम्मेलन मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर सभा स्थल पर होगा।

Ujjain

सीएम शिवराज देंगे सौगात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्षेत्र के विकास के लिये 261.14 करोड़ के 184 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसमें 86 कार्यों का जिनकी लागत 168.52 करोड़ रु. है, का भूमि पूजन किया जायेगा तथा 98 निर्माण कार्य, जिनकी लागत 92.62 करोड़ रु. है, का लोकार्पण किया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नागदा शहर में रोड-शो कर आमजन से भी मिलेंगे। विकास पर्व एवं हितग्राही सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 92.62 करोड़ रुपये के 98 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा। इनमें स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ सेंटर, सीएचओ क्वाटर की बाउंड्री वाल एवं अन्य कार्य तथा सिविल अस्पताल खाचरौद में 10 बिस्तरीय आईसीयू का लोकार्पण होगा। इन सभी कार्यों की लागत 3.05 करोड़ है। लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के द्वारा 28.10 करोड़ रुपये की लागत के दो पुलों का लोकार्पण किया जायेगा।

करोड़ों का लोकार्पण किया गया

जल संसाधन विभाग द्वारा 5.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बागेड़ी बैराज एवं पाड़सुत्या बैराज का लोकार्पण किया जायेगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा 20.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नौ सड़कों का लोकार्पण किया जायेगा। इसमें चांदवासला से निवाड़ी मार्ग, बंजारी से मीण मार्ग, रिगन्या से बोरदिया, बनवाड़ा रोड से किलोड़िया, रतन्याखेड़ी पहुंच मार्ग, रूपेटा पहुंच मार्ग, लसुड़ावन पहुंच मार्ग, चापाखेड़ा पहुंच मार्ग तथा नागदा रिंग रोड पहुंच मार्ग शामिल है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत 7.94 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ग्राम बाचाखेड़ी, निमाड़ी, श्रीबच्छ, सिपरदा, जलवास, भीकमपुर, कमठाना, मीण, फर्नाखेड़ी, पाड़सुत्या व नावटिया की नल जल योजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा क्षेत्र के 51 ग्रामों में 2.02 करोड़ रुपये के विभिन्न ग्रामीण सीसी रोड, नाली निर्माण, कूप निर्माण आदि कार्यों का लोकार्पण होगा।

ये भी पढ़े- Indore news: बांध और जलाशय की स्थिति को लेकर सरकार अलर्ट, मंत्री तुलसी सिलावट ने ली बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+