Indore news: बांध और जलाशय की स्थिति को लेकर सरकार अलर्ट, मंत्री तुलसी सिलावट ने ली बैठक
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंत्रालय भोपाल में राज्य में अतिवर्षा, बांध सुरक्षा और बाढ़ की स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रमुख सचिव मनीष सिंह, जल संसाधन के ईएनसी शिशिर कुशवाह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश दिए की, राज्य और जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहें और सभी जिले सतत संपर्क में रहें। सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण किया जाए। जल भराव की स्थिति निर्मित होने पर बांधों के फाटक खोलने के पूर्व स्थानीय जिला प्रशासन को सूचित करें। प्रभावित जिलों के कलेक्टर और स्थानीय प्रशासन को इसके लिए पूर्व में ही सूचना दी जाए।

मंत्री सिलावट ने दिए दिशा-निर्देश
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा की, विभाग के अधिकारी बाढ़ की स्थिति का आंकलन करें। बांधो और जलाशय में जल की आवक को देखते हुए अतिरिक्त जल भराव के साथ ही गेट खोलने की प्रक्रिया शुरू करें। मंत्री सिलावट ने निर्देश दिए की प्रमुख जलाशय और डैम के लिए वरिष्ठ अधिकारी तैनात करें। सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। मंत्री सिलावट ने ईएनसी कुशवाह को निर्देश दिए की वर्तमान में प्रदेश में बांधों में पानी की स्थिति और आस पास के जिलों में अतिवर्षा को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। कहीं भी अतिरिक्त जल भराव की स्थिति निर्मित नही हो, इसके लिए लगातार निगाह रखी जाए।
ऐसी है वाटर लेवल को स्थिति
बैठक में प्रमुख अभियंता कुशवाह ने बताया कि, प्रदेश के सभी बड़े और मध्यम स्तर के 42 जलाशय में जल भराव की स्थिति सामान्य है। कहीं भी अतिवर्षा के कारण अभी पानी छोड़ने को स्थिति नहीं है। केवल दो बांध से पानी छोड़ा गया था, अब स्थिति सामान्य है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंत्रालय भोपाल में राज्य में अतिवर्षा, बांध सुरक्षा और बाढ़ की स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रमुख सचिव मनीष सिंह, जल संसाधन के ईएनसी शिशिर कुशवाह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- Mahakal सवारी पर थूकने वालों के मकान ध्वस्त, ढोल-ताशे के साथ पहुंची पुलिस टीम ने की कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications