Ujjain news: तेज रफ्तार कार में बना रहे थे Live Video, सड़क हादसे में उड़े 3 दोस्तों के चिथड़े
उज्जैन सड़क हादसे से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों ही दोस्त अपने एक अन्य दोस्तों के साथ मिलकर कार में ही वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं।

Recommended Video

मध्य प्रदेश के उज्जैन में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया था, जब कुछ दोस्त उज्जैन से सांवरिया सेठ के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में कार ट्राले में जा घुसी थी, जिसमें 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं अब इस हादसे से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों ही दोस्त अपने एक अन्य दोस्तों के साथ मिलकर कार में ही वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं चारों दोस्त कार में शराब की बोतल और सिगरेट लिए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो बंद होते ही अचानक धमाके की आवाज आती है और हादसा हो जाता है, जिसमें 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, तो वहीं एक गंभीर घायल है।
कुछ इस तरह हुआ हादसा
सड़क हादसा मंगलवार की रात घटित हुआ था, जब चार दोस्त कार में सवार होकर उज्जैन से सांवरिया सेठ के लिए रवाना हुए थे तभी रास्ते में चारों दोस्तों की कार खड़े ट्राले में जा घुसी, जिसमें 3 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं एक दोस्त गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उन चारों दोस्तों का बताया जा रहा है। इस वीडियो में चारों ही दोस्त हंसी ठिठोली करते नजर आ रहे हैं। चारों के हाथों में शराब की बोतलें और सिगरेट नजर आ रही है।
बंद हो गया लाइव वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है, जिसमें ड्राइविंग सीट पर बैठा लड़का सिगरेट पीता नजर आ रहा है, तो वहीं उसके पास बैठा लड़का भी सिगरेट पीता नजर आ रहा है। चारों ही दोस्त इस वीडियो में हंसी ठिठोली करते नजर आ रहे हैं, तो वही इंस्टाग्राम पर यह वीडियो लाइव चलाया जा रहा था, जिसे इन चारों ही दोस्तों के अन्य दोस्त भी देख रहे थे तभी अचानक जोरदार धमाके की आवाज आती है, और लाइव वीडियो बंद हो जाता है। वहीं इंस्टाग्राम पर रिकॉर्ड हुआ यह लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्दनाक हादसे की आखिरी तस्वीर दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: महू से जंगल की ओर जा रहा बाघ, दूसरी बार शिकार के पास आया तो हुआ कैमरे में कैद












Click it and Unblock the Notifications