Indore news: महू से जंगल की ओर जा रहा बाघ, दूसरी बार शिकार के पास आया तो हुआ कैमरे में कैद

महू के आर्मी वर कॉलेज के बाद अब बडगोंडा और मलेंडी गांव में बाघ की चहलकदमी देखने मिली है, जहां बाघ ने एक शिकार भी किया है।

indore

Recommended Video

    Tiger ने महिला को बनाया निवाला, एमपी में सिवनी के जंगल में घटना, सिर धड़ से हो गया अलग

    Indore के पास में स्थित आर्मी वर कॉलेज के बाद अब बडगोंडा और मलेंडी गांव में बाघ की चहलकदमी देखने मिली है, जहां बाघ ने एक शिकार भी किया है। बाघ उस शिकार के पास आकर उसे खाते हुए दिखाई दिया है। इसके साथ ही वन विभाग की टीम की ओर से शिकार के आसपास जो कैमरे लगाए गए हैं, उसमें बाघ के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं। वहीं अब वन विभाग की ओर से यह तय किया गया है कि बाघ को बेहोश कर उसके घाव का इलाज किया जाएगा। हालांकि बाघ का घाव अपने आप भरना शुरू हो गया है, वहीं बाघ के द्वारा किए गए मवेशी के शिकार से अब ग्रामीण भयभीत हैं, जहां ग्रामीणों को जंगल में ना जाने की चेतावनी वन विभाग की ओर से दी गई है।

    इस तरह किया जाएगा रेस्क्यू

    वन विभाग के अधिकारियों की माने तो मलेंडी के पास बाघ की मूवमेंट के प्रमाण मिले हैं, जिसके बाद अब वन विभाग भोपाल से आई टीम उसे ट्रैक करने का प्रयास कर रही है। बाघ की सही लोकेशन मिलने पर उसे ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। साथ ही बेहोश होने के बाद उसके शरीर पर हुए घाव की जांच की जाएगी। बाघ को कहीं और नहीं छोड़ा जाएगा, क्योंकि वह अपनी टेरेटरी में ही घूम रहा है। बाघ महू की बसाहट से निकलकर वन क्षेत्र में वापस जा रहा है। यही कारण है कि, बाघ को कहीं और नहीं ले जाते हुए वहीं छोड़ा जाएगा, ताकि वह अपनी टेरेटरी में वापस चला जाए।

    बाघ ने किया मवेशी का शिकार

    जानकारी के मुताबिक बाघ ने मवेशी का शिकार किया है, जिसे खाने के लिए वह आसपास के एरिया में ही घूम रहा है। वहीं बाघ की मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग की टीम की ओर से आसपास के ग्रामीणों को जंगल में ना जाने की चेतावनी दी गई है। बाघ की मूवमेंट का समय शाम से लेकर सुबह के बीच रहता है। इस समय वह अपने द्वारा किए गए शिकार को खाने के लिए उसके आसपास रहता है। वहीं वन विभाग की टीम को भी शिकार के आसपास तैनात किया गया है। बता दें कि महू स्थित आर्मी वर कॉलेज के पास बाघ को देखा गया था, जिसके बाद अब भाग जंगल की ओर वापस जा रहा है, तो वहीं अब बाघ के मलेंडी गांव के आसपास होने के संकेत वन विभाग को मिले हैं।

    ये भी पढ़े- Mhow के आर्मी एरिया में बाघ की दहशत, CCTV में कैद हुई चहलकदमी, पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+