Viral Video: बीच बाजार में ऑटो रिक्शा से स्टंट, कभी दो पहियों पर दौड़ाई, कभी एक पहिए पर उचकाई

मध्य प्रदेश के उज्जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो चालक ऑटो से स्टंट करता नजर आ रहा है। ऑटो चालक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया, और ऑटो चालक पर कड़ी कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बाद ऑटो चालक माफी मांगता भी नजर आया।

इन दिनों उज्जैन में बच्ची से दुष्कर्म के बाद ऑटो चालकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है, जहां गलत तरीके से ऑटो रिक्शा चलाने और ऑटो रिक्शा चलाने की आड़ में गुंडागर्दी करने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें ऑटो चालक स्टंट करता नजर आ रहा था, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक को हिरासत में लिया है।

Ujjain

कुछ ऐसा है मामला

दरअसल, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक दो पहियों पर ऑटो रिक्शा चलाकर स्टंट करता नजर आ रहा था। वहीं जब पुलिस ने मामले की तलाश की तो वीडियो सही निकला, और इसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो रिक्शा चालक को हिरासत में लिया है। उधर, पुलिस अधिकारियों के संकेत के बाद ऑटो चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऑटो चालक तीन पहियों की ई-रिक्शा को दो पहिए पर चलकर बीच बाजार में करतब दिखा रहा था। यदि ऑटो चालक का बैलेंस बिगड़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

लगातार वायरल हो रहे वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार इस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग अलग-अलग वाहनों से करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस भी कार्रवाई कर रही है, जहां अलग-अलग मामलों में पुलिस की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। वहीं अब एक बार फिर उज्जैन से सामने आए ई-रिक्शा चालक के वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया, जहां बीच बाजार में ई-रिक्शा चालक दो पहियों पर ई-रिक्शा चलाता हुआ नजर आया। इधर, पुलिस अब ई रिक्शा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़े- MP News: नीमच में बेकाबू कार का कहर, रास्ते चलते लोगों को कुचला, पिता-बेटी की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+