MP News: नीमच में बेकाबू कार का कहर, रास्ते चलते लोगों को कुचला, पिता-बेटी की मौत
मध्य प्रदेश के नीमच से दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां बेकाबू कार ने राह चलते 4 लोगों को कुचल दिया। घटना में पिता-पुत्री की मौत हो गई, तो वहीं दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। इधर, सड़क हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। वहीं दुर्घटना के बाद घटनास्थल के आसपास हड़कंप मच गया है।
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा, जहां मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया, तो वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। इधर, पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर लिया है।

विवाद के बाद हुआ घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक किसी समाज के लोगों के बीच आपस में विवाद हुआ था, जहां विवाद को लेकर पंचायत बैठाई गई थी। पंचायत के बाद घर लौटते वक्त बेकाबू कार ने लोगों को कुचल दिया। इस घटनाक्रम में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जो आपस में पिता-पुत्री बताई जा रहे हैं। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इधर, कुछ लोगों ने पूर्व सरपंच पर घटना का आरोप लगाया है, जहां मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, अचानक बेकाबू कार कुछ लोगों पर चढ़ गई, जहां हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, तो वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
इलाज के लिए अस्पताल भेजा
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है, जहां घायलों का इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें उदयपुर का अस्पताल में रेफर किया गया है। इधर, नीमच अस्पताल पहुंचकर एसपी ने परिजनों से बातचीत की है, जहां परिजनों की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इधर, आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए हैं। घटनाक्रम के बाद मृतकों के परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है, जहां परिजन आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain news: सड़क हादसे रोकने के लिए कमिश्नर का खास प्लान, हाइवे पर तैनात होंगे ये खास वाहन












Click it and Unblock the Notifications