'पुलिस ने शिकायत मिलने पर क्यों नहीं की कार्रवाई', उदयपुर की घटना पर बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

उदयपुर, 29 जून: राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। राजस्थान सरकार ने पूरे प्रदेश में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। वहीं, उदयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। तो वहीं, इस मामले पर अब राजनीतिक सियासत भी गरमा गई है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'यह हत्या तुष्टिकरण की राजनीति का एक घातक प्रतिफल है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई क्यों नहीं की?'

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat udaipur news kanhaiya lal udaipur police

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'उदयपुर में कल (28 जून) एक निर्दोष की बर्बता से हत्या कर दी गई। उसका दोष सिर्फ इतना था कि कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था। पुलिस ने उसे गिरफ़्तार किया और फिर रिहा कर दिया। रिहाई के बाद उसे धमकियां मिलने लगी। कन्हैया ने पुलिस को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि यह हत्या तुष्टिकरण की राजनीति का एक घातक प्रतिफल है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई क्यों नहीं की? राजस्थान में अपराधियों के हौसलें कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस की लापरवाही आई थी सामने
इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 जून को कन्हैयालाल ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसको जान से मारने की धमकियां मिल रही है, इसलिए उसे सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। पुलिस ने समझौता कराया, लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग उसकी दुकान की रेकी कर रहे थे। उसे दुकान नहीं खोलने दे रहे थे। उसे आशंका थी कि दुकान खुलते ही वे लोग उसे मारने की कोशिश करेंगे। लगातार धमकियां मिल रही थी। इस पर पुलिस ने कहा था कि समझौता हो गया है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। इस मामले में भंवरलाल को सस्पेंड कर दिया गया है। एक अन्य पुलिसकर्मी की भूमिका की जांच चल रही है।

NIA कर रही पूछताछ
वहीं, इस घटना के पीछे विदेशी साजिश की भी बात सामने आ रही है। जिस वजह से गृह मंत्रालय ने इसकी जांच एनआईए को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की टीम राजस्थान पहुंच गई है। साथ ही दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक धारदार हथियार के वार से ही कन्हैया लाल की मौत हुई थी। उनके शरीर पर 26 वार के निशान हैं। फिलहाल राजस्थान पुलिस ने 38 साल के रियाज और 39 साल के घोष मोहम्मद को राजसमंद से गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+