Udaipur Bride Kidnap केस में आया नया मोड़, 164 के बयानों के बाद अब दुल्हन ने जताई यह इच्छा, Video

Udaipur News in Hindi, उदयपुर। राजस्थान के बहुचर्चित उदयपुर दुल्हन अपहरण केस ( Udaipur Bride Kidnap Case ) में तीसरे दिन गुरुवार को एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। दोपहर को दुल्हन विनिता को नारी निकेतन से न्यायालय में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके 164 के बयान दर्ज ​हुए हैं। इसके बाद दुल्हन को दुबारा नारी निकेतन भेज दिया गया।

Kidnapped Bride vinita Now wants to Go with Family

बता दें कि उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना इलाके में मंगलवार तड़के विदाई के बाद दूल्हे के साथ कार में सवार होकर ससुराल जाते समय प्रेमी प्रियांक ने दुल्हन विनिता का अपहरण कर लिया था। अपहरण के 23 घंटे बाद विनिता, प्रियंका व अपहरण में सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों को पुलिस ने जयपुर के सिंधि कैंप से दस्तयाब कर लिया था।

उदयपुर दुल्हन किडनैप से जुड़ा कवरेज, तस्वीरें और वीडियो

  1. Udaipur : जानिए कैसे बीते दुल्हन के वो 21 घंटे, अपहरण बाद प्रेमी उसे कहां ले गया और क्या-क्या किया?
  2. Udaipur Bride Kidnap: दूल्हे से मिलते ही खिल उठा दुल्हन का चेहरा, जानिए अब प्रेमी-पति में से किसे चुना?

    प्रेमी व दूल्हे की बजाय परिवार को चुना

    उदयपुर लाए जाने के बाद दुल्हन विनिता ने परिजनों से पहले दूल्हे क्षितिज से मुलाकात और फिर मीडिया से बातचीत में दूल्हे के साथ जाने की इच्छा जताई। वहीं गुरुवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाए जाने के बाद फिर से नारी निकेतन जाते समय दुल्हन विनिता मीडिया से मुखातिब हुई। इस बार उसने दूल्हे के साथ जाने की बजाय परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई है। बुधवार को प्रेमी और दूल्हे में से दूल्हे को चुनने के दूसरे ही दिन विनिता मुकर गई और अब प्रेमी व दूल्हे की बजाय परिवार को चुना है। हिरणमगरी पुलिस थानाधिकारी हनवंत ​सिंह के अनुसार दुल्हन के 164 के बयान दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस आगामी कार्रवाई कोर्ट के निर्णय के बाद ही करेगी।

    udaipur

    अपहरण के पांचों आरोपी रिमांड पर

    उदयपुर दुल्हन अपहरण कांड के आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। दुल्हन को जबरन ले जाने वाले मुख्य आरोपी प्रियांक और उसके चार साथियों को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल पुलिस ने कोर्ट के सामने कुछ जरूरी सामानों की रिकवरी और पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड मांगी थी। ऐसे में कोर्ट ने पुलिस की दलीलों को मानते हुए 11 मई तक सभी पॉंचों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+