केरल में लगातार दूसरे दिन सामने आए 30 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, सरकार की बढ़ी चिंता
केरल में गुरुवार को कोरोना के 30,007 नए मामले सामने आए। लगातार दूसरे दिन केरल में 30 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले और 162 मौतें दर्ज की गईं।
तिरुवनंतपुरम, 26 अगस्त। केरल में गुरुवार को कोरोना के 30,007 नए मामले सामने आए। लगातार दूसरे दिन केरल में 30 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले और 162 मौतें दर्ज की गईं। ताजा मामलों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले 39.13 लाख जबकि मौतों की संख्या 20,134 हो गई है। केंद्र सरकार के अनुसार पिछले हफ्ते देश के कुल कोरोना के मामलों के 58.4 प्रतिशत मामले केवल केरल से आए। बुधवार को राज्य में कोरोना के 31,445 नए मामले सामने आए थे, जोकि कि देश भर में सामने आए 46,164 केसों का 68.11 प्रतिशत है।

राज्य सरकार के अनुसार बुधवार से अब तक 18,997 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, इसी के साथ राज्य में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 37,11,625 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,81,209 है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1,66,397 टेस्ट किये गए और इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 18.03 प्रतिशत पाया गया। अभी तक राज्य में कुल मिलाकर 3.07 करोड़ सैंपल टेस्ट किये जा चुके हैं। राज्य में सबसे अधिक मामले अनार्कुलम (3,872) जिले से सामने आए, उसके बाद कोझीकोड 3,461, त्रिशूर 3,157, मलप्पुरम 2,985, कोल्लम 2,619, पलक्कड़ 2,261, तिरुवनंतपुरम 1,996, कोट्टायम 1,992, कन्नूर 1,939, अलाप्पुझा 1,741, पठानमथिट्टा 1,380, वायनाड 1,161 और इडुक्की 900 मामले सामने आए।
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी- कोरोना की दूसरी लहर अभी भी जारी, त्योहारों के दौरान सख्ती जरूरी
केरल में कोरोना के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें 104 स्वास्थ्यकर्मी, 128 लोग राज्य से बाहर के हैं। बताया जा रहा है कि ओणम फेस्टिवल के बाद से कोरोना के केसों में अचानक वृद्धि देखी गई है। ओणम से पहले विशेषज्ञों ने कोरोना को लेकर ढील न देने को कहा था। एक और चिंताजनक बात भारत में कोरोना के बढ़ते सक्रिय मामले हैं। सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में लगभग 11,000 सक्रिय मामले बढ़े हैं। वर्तमान में, भारत में 3,33,725 सक्रिय कोविड -19 मामले हैं।












Click it and Unblock the Notifications