स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी- कोरोना की दूसरी लहर अभी भी जारी, त्योहारों के दौरान सख्ती जरूरी

नई दिल्ली, 26 अगस्त: भारत में अप्रैल-मई की तुलना में अब केस लोड भले ही कम हो गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि अभी भी महामारी की दूसरी लहर जारी है। ऐसे में सभी राज्यों को त्योहारों के दौरान सख्ती बरतनी होगी। साथ ही उपयुक्त गाइडलाइन का पालन करना होगा। गुरुवार को देशभर के आंकड़ों में बहुत ज्यादा उछाल देखा गया, जहां नए मरीजों की संख्या 46 हजार से ज्यादा रही। इसी वजह से केंद्र की टेंशन बढ़ गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना केस में बड़ा उछाल, केरल से 58% नए मामले | वनइंडिया हिंदी
     Health Ministry

    गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कोविड -19 की दूसरी लहर अभी भी जारी है। पिछले साल ये देखा गया था कि त्योहारों के वक्त मामलों में उछाल आया था। ऐसे में इस साल सितंबर और अक्टूबर में होने वाले आयोजनों पर नजर रखनी चाहिए। साथ ही जितना हो सके भीड़-भाड़ से बचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना वैक्सीन मरीज को गंभीर नहीं होने देती, साथ ही उसे अस्पताल जाने से भी बचाती है। ऐसे में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है।

    स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जितने मामले देश में सामने आए हैं, जिसमें से 51 प्रतिशत से ज्यादा अकेले केरल से ही हैं। अभी देश में करीब 41 जिले ऐसे हैं, जिसमें साप्ताहिक सकारात्मकता दर 10 प्रतिशत है। वहीं वैक्सीनेशन पर उन्होंने कहा कि देश में 46.67 करोड़ लोग वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं, जबकि 13.70 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगा दी गई है।

    607 ने गंवाई जान
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 46,164 नए केस सामने आए हैं, जबकि 607 लोगों ने अपनी जान गंवाई। ऐसे में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,25,57,782 हो गई है, जिसमें से 4,36,396 की मौत हुई, जबकि 3,17,81,052 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिस वजह से एक्टिव केस की संख्या 3,27,580 ही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+