केरल: नहीं घट रहे कोरोना के मामले, लगातार दूसरे दिन सामने आए 30,000 से अधिक केस
केरल में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए। इस दौरान कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 18.76% दर्ज किया गया।
तिरुवनंतपुरम, 1 सितंबर। केरल में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए। इस दौरान कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 18.76% दर्ज किया गया। राज्य में कोरोना के कुल 32,803 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस दौरान 21,610 लोग ठीक भी हुए। नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 2,29,912 हो गए हैं।

त्रिशूर में सामने आए सर्वाधिक नए मामले
इस दौरान राज्य में कोरोना के कारण 173 लोगों की मौत हो गई। केरल को 14 जिलों में से सर्वाधिक कोरोना के मामले त्रिशूर से सामने आ रहे हैं। त्रिशूर में आज भी 4,425 नए मामले सामने आए। इसके बाद एर्नाकुलम (4,324), कोझीकोड (3,251), मलप्पुरम (3,099), कोल्लम (2,663), तिरुवनंतपुरम (2,579), पलक्कड़ (2,309), कोट्टायम (2,263), अलाप्पुझा (1,975), कन्नूर (1,657), पठानमथिट्टा (1,363), वायनाड (1,151) और इडुक्की (1,130) मामले सामने आए।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: केरल में कोरोना काबू करने के लिए लगाना होगा सख्त लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया सुझाव- सूत्र
20 हजार से अधिक लोगों ने तोड़ा दम
राज्य के विभिन्न जिलों में 5,57,085 लोगों को निगरानी में रखा गया है, इनमें से 5,24,380 होम और संस्थागत क्वारंटीन में हैं जबकि 32,705 अस्पताल में क्वारंटीन में हैं। वहीं मंगलवार को केरल में कोरोना के 30,203 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि इस दौरान 115 लोगों ने दम तोड़ दिया। नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले 40,57,233 हो गए हैं जबकि मौतों का कुल आंकड़ा 20,788 हो गया है।
देश में अब तक 66 करोड़ लोगों का टीकाकरण
वहीं देश में टीकाकरण अभियान अपनी पूरी रफ्तार के साथ चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 66 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। यानि अभी तक देश की कुल आबादी के 26.4% लोगों का टीकाकरण हुआ है। भारत को टीकाकरण के मामले में अभी एक लंबी दूरी तय करनी है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए हमें ये दूरी जल्द से जल्द तय करनी होगी और जब तक प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना का टीका नहीं लग ताजा तब तक कोरोना को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications