केरल में कोरोना काबू करने के लिए लगाना होगा सख्त लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया सुझाव- सूत्र
तिरुवनंतपुरम, सितंबर 01। केरल में बढ़ते कोरोना के मामलों ने राज्य सरकार की चिंता को काफी बढ़ा दिया है। पिछले काफी दिनों से केरल में नए संक्रमित मरीज 30 हजार से उपर ही सामने आ रहे हैं। इस बीच केरल में सख्त पाबंदियों के साथ संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि अगर केरल में सख्त लॉकडाउन लागू किया जाता है तो सितंबर के मध्य तक केस कम हो सकते हैं।

जहां संक्रमण अधिक, लगां लागू होगा सख्त लॉकडाउन!
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि केरल में जहां-जहां संक्रमण अधिक है, उन इलाकों को बंद करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। इसके अलावा केरल का पॉजिटिविटि रेट भी बहुत अधिक है, इसलिए सख्त लॉकडाउन लागू होने पर ही संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ सकती है। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया जाना चाहिए, ताकि फेस्टिवल के मद्देनजर संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
केरल में कोरोना का हाल
आपको बता दें कि केरल में संक्रमण का अंदाजा इन आंकड़ों से ही लगाया जा सकता है कि जुलाई में कोरोना के प्रतिदिन औसतन 13,500 मामले आ रहे थे, जबकि अगस्त में ये बढ़कर 19,500 हो गए। केरल की वर्तमान स्थिति ऐसी है कि देश में आने वाले कुल संक्रमित मरीजों की संख्या में आधी केरल से होती है।
Recommended Video
केरल में मंगलवार को भी कोरोना के 30 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। राज्य में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,203 नए मामले सामने आए और इस दौरान 115 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 40,57,233 गया है, जबकि मृतकों की तादाद बढ़कर 20,788 पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications