केरल कांग्रेस सचिव ने केसी वेणुगोपाल के खिलाफ राहुल गांधी को लिखा पत्र, BJP से मिलीभगत का आरोप
तिरुवनंतपुरम, 30 अगस्त: केरल में विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई कांग्रेस में खींचतान अभी तक शांत नहीं हुई है। पहले जहां पूर्व कांग्रेसी नेता पीसी चाको ने पार्टी छोड़ने के दौरान पार्टी की कलई खोली थी। वहीं अब केरल कांग्रेस के सचिव ने एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

केरल कांग्रेस के सचिव पीएस प्रशांत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के खिलाफ एक पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिका कि जब से केसी वेणुगोपाल ने कार्यभार संभाला है। हम गोवा, कर्नाटक, एमपी, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में पार्टी के विनाश को देख सकते हैं।
इसके साथ ही अपने पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शक है कि क्या पार्टी को गिराने के लिए उनकी कार्रवाई भाजपा के साथ उनकी मिलीभगत के अनुसार है।
दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल के पास कर्नाटक के संगठन प्रभारी का भी जिम्मा है। इसके अलावा उनको राजस्थान कांग्रेस में जारी सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट में जारी कलह को भी खत्म करने की जिम्मेजारी सौपी गई है।
आपको बता दें कि इसके अलावा एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल राजस्थान से राज्यसभा सांसद भी हैं। उनका केरल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में गिनती होती है। ऐसे में केरल कांग्रेस के सचिव पीएस प्रशांत का राहुल गांधी को भेजा पत्र केरल में फिर से कुछ ठीक नहीं चलने के संकेत दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications