भारत के इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई पहली बार कबूतरबाजी, नेपाल से दिल्ली, सूरत और फिर..
Gujarat News, सूरत। गुजरात में सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक नेपाली कपल कबूतरबाजी करते हत्थे चढ़ा है। यहां हवाई जहाज से ये युवक-युवती अवैध तरीके से शारजाह जाने की कोशिश में थे। दोनों पहले नेपाल से दिल्ली आए और फिर दिल्ली से सूरत पहुंचे। सूरत से इनका प्लान फ्लाइट के जरिए अरब कंट्री निकलने का था। हालांकि, मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।

पुलिस के अनुसार, बोगस एनओसी के आधार पर यह कपल शारजाह में सेटल होने जा रहा था। जब सुरक्षातंत्र ने इनके बारे में नेपाली दूतावास से संपर्क किया तो इनका भंडा फूटा। जिसके बाद इन्हें इस एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया। सामने आया कि इस कपल को जो एनओसी दी गई थी, वह बोगस थी। यानी, इनके पास अप्रूवल था ही नहीं, बस फ्लाइट के जरिए यहां से फुर्र होना चाहते थे।
कपल पर अवैध रूप से भारत में एंट्री लेने और फिर दस्तावेज एयरपोर्ट आने का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में इन्होंने कबूला है कि वीजा एजेंट ने उनके सूरत से शारजाह जाने की योजना बनाकर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications