22 साल से प्रताड़ित कर रहे थे सास-ससुर, वह अपने पति के पास आई तो ​मिट्टी का तेल छिड़क जलाया

Gujarat News, राजकोट। एक महिला पीहर से अपने कैंसर पीड़ित पति को देखने आई तो आग-बबूला हुए सास-ससुर ने उसे आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने बयानों में बताया कि सास-ससुर उसे बीते 22 साल से लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। बीते 2 महीने से वह अपने पति से अलग थी, क्योंकि पति को सास-ससुर ने अपने साथ अलग रखा हुआ था। उसकी कैंसर से बिगड़ती सेहत के बीच वह उसे देखने आई तो सास-ससुर ने फिर जुल्म ढ़ाया।

Mother-father-in-law Set fire a daughter-in-law by kerosene sprayed

घटना गुजरात में राजकोट के गोंडल स्थित गोमटा गांव की है। सतीशभाई मणवर बीते कुछ महीनों से कैंसर से पीड़ित था। उसकी पत्नी राजश्रीबेन उसके माता-पिता से तंग होने के चलते अलग रह रही थी। पति की खराब हालात के बारे में सुनने के बाद वह उसे देखने आई, तो सास-ससुर ने हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट करते हुए मिट्टी का तेल छिड़ककर राजश्रीबेन में आग लगा दी।

वह चीखती-चिल्लाती हुई घर से बाहर भागी, जहां पड़ोसियों ने उसे जलते देखा। कुछ देर बाद एंबुलेंस बुलाई गई, जिसमें डालकर राजश्रीबेन को गोंडल के अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे राजकोट सरकारी अस्पताल रैफर किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया है कि वह सास-ससुर के अत्याचारों के चलते अपने पति से अलग रह रही थी। दोनों की शादी करीब 22 साल पहले हुई। तभी से उसकी सास-ससुर से अनबन हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+