2 महीने की बच्ची को सड़क पर छोड़ गया कोई, दूध बेचने वाले ने कुत्तों से बचाकर हॉस्पिटल पहुंचाया

सूरत। गुुजरात में सूरत स्थित पांडेसरा के भेस्तान इलाके में दो माह की बच्ची को कोई सड़क पर छोड़ गया। वहां से गुजर रहे एक दूध बेचने वाले शख्स ने उसे देखा। उस वक्त बच्ची को कुत्तों ने घेर लिया था, दूध बेचने वाले ने फौरन कुत्तों को भगाया। उसके बाद बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस आई और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

Someone left 2-month girl on road, milk seller saved her from the dogs and took her to the hospital

लावारिस बच्ची को सड़क से उठाकर बचाने वाले दूध व्यापारी हैं 47 वर्षीय विपुल जगजीवन लाड। विपुल ने बताया कि, हम अपनी पत्नी के साथ सुबह 4 बजे दूध बेच रहे थे। तभी देखा कि कुत्ते सड़क पर डिवाइडर के पास पड़ी बच्ची के पास मंडरा रहे थे। मैंने पहले पुलिस फोन किया और एंबुलेंस-108 को भी सूचित किया। जिसके बाद उसे सूरत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी देखभाल शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, विपुल भेस्तान गार्डन के पास आसाराम सोसायटी में रहने वाले हैं। उन्होंने एक बच्ची की जान बचाकर बहुत अच्छा काम किया। इस मामले में बच्ची को छोड़कर जाने वाले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यहां 361 दिन बाद कोई लावारिस बच्ची पड़ी मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+