शादी के दो दिन पहले पाटीदार युवा नेता हार्दिक पटेल गिरफ्तार, मिली राहत
Surat news, सूरत। शादी से दो दिन पहले पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक और युवा नेता हार्दिक पटेल को सूरत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हार्दिक की गिरफतारी के चलते पाटीदार समुदाय में हड़कंप मच गया और पाटीदार युवाओं ने सूरत के वराछा पुलिस थाने का रुख शुरू कर दिया। वराछा पुलिस ने हार्दिक पटेल को रायोटिंग के मामले में गिरफ्तार किया। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।

रायोटिंग केस में गिरफ्तार
आपको बता दें कि पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ पूरे राज्य में मामले दर्ज हैं। हार्दिक पटेल को सूरत की वराछा पुलिस ने 2018 में हुए केस के अंतर्गत गिरफतार किया। हार्दिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 143,145, 149, 152, 34 (1), 186 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

2018 का मामला
हालांकि, 10 जनवरी 2018 के दिन पाटीदार आंदोलन से जुड़े आरोपियों को सूरत की लाजपुर जेल से रिहा कर दिया गया था। जेल से रिहा होने के बाद सभी पाटीदार नेताओं का स्वागत किया गया था और विशाल रैली निकाली गई थी। इस स्वागत रैली की पुलिस ने अनुमति नहीं थी। पुलिस की अनुमति बिना निकाली गई जिसमें हार्दिक पटेल भी उपस्थित रहे थे।

26 को है शादी
आपको बता दें कि 26 दिसम्बर को हार्दिक पटेल की शादी किंजल पारिख के होने जा रही है और शादी से पहले उनकी गिरफ्तारी से हंगामा मच गया लेकिन जमानत मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें- भाजपा ने सेक्स स्कैंडल में फंसाकर तोड़ा पार्टी का उम्मीदवार: गुजरात कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications