भाजपा ने सेक्स स्कैंडल में फंसाकर तोड़ा पार्टी का उम्मीदवार: गुजरात कांग्रेस

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इस प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने एक स्कैंडल से जुड़ा वीडियो पेश किया है, जिसके आधार पर पार्टी का कहना है, भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार को सेक्स स्कैंडल में फंसाकर अपने पक्ष में कर लिया था। बता दें कि, राजकोट महानगर पालिका के वोर्ड नंबर-13 में 27 जनवरी को चुनाव होने हैं, इन्हीं चुनावों के लिए कुछ दिनों पहले जब उम्मीदवारों के पर्चे जमा हो रहे थे, तो कांग्रेस की ओर से घोषित नरशीभाई पटोलिया अचानक भाजपा में जा मिले थे।

Gujarat: Congress accused blackmailing to BJP at press-conference

'भाजपाइयों ने स्कूल-वुमन के साथ बनाया था वीडियो'
अब कांग्रेस ने नरशीभाई पटोलिया को लेकर भाजपा पर ब्लैक​मेलिंग के आरोप लगाए हैं। शहर कांग्रेस प्रमुख अशोक डांगर का कहना है कि हमारे कार्यकर्ताओं ने फॉर्म वापिस लेने वाले उमीदवार नरशीभाई पटोलिया से बातचीत की थी। जिसमें उन्होंने कबूल किया है कि भाजपा के लोगों ने एक स्कूल की महिला के साथ मिलकर उनको सेक्स स्कैंडल में फंसा लिया था। उस स्कैंडल के वीडियो के जरिए दवाब बनाया तो फॉर्म वापस ले लिया और भाजपा में चले जाना पड़ा। बकौल डांगर, ''पटोलिया को भाजपाइयों ने सेक्स-क्राइम के जरिए ब्लैकमेल किया, जिसके बाद पटोलिया ने कांग्रेस छोड़ी और वह भाजपा में शामिल हो गए।''

Gujarat: Congress blame to BJP for blackmailing

डांगर ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पटोलिया से हुई मुलाकात से जुड़े वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किए हैं। अब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राजकोट में भाजपा पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस द्वारा दिखाए गए वीडियो में कितनी सच्चाई है, ये तो जांच के बाद ही सामने आएगा। मगर, फिलहाल भाजपाइयों की मुसीबतें बढ़ गईं हैं, क्योंकि उनसे पत्रकार सवाल कर रहे हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर: जब भरा जा रहा था पर्चा तो अचानक कांग्रेस छोड़ भाजपा में पहुंच गए 2 उम्मीदवार, कांग्रेस बोली- हमारे लोगों का अपहरण कर लिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+