यूपी में स्कूल-थानों के बाद अब बिजली के ट्रांसफार्मर भी हुए भगवा
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से अफसरशाही भी भगवा रंग में रंग गई है। कहीं स्कूल तो कहीं थाने तो कहीं पर सरकारी विभाग की बिल्डिंगों को भगवा रंग में पोतने का काम जारी है। सरकार का ऐसा कोई सरकारी निर्देश भी नहीं, बस शासन में बैठे लोगों को खुश करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। यहां बिजली विभाग के अधिकारियों ने तो हद ही कर दी।

शहर में लगे ट्रांसफार्मर को ही भगवा रंग में रंगवा डाला है।ट्रांसपोर्ट नगर में नवनिर्मित है बीजेपी आफिसये मामला शहर के ट्रांसपोर्ट नगर पयागीपुर इलाके का है। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नया कार्यालय बन रहा है जहां की जमीनें बेशकीमती हैं। ऐसे में बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगवाया गया जो कि भगवा रंग में रंगा हुआ है। अभी बीजेपी के ऑफिस का निर्माण के काम जारी है, उससे पूर्व भगवा रंग में लगाया जा रहा ये ट्रांसफार्मर चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस बाबत जब बीजेपी जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह छनगू से बात किया गया तो उन्होंने कहा ये विभाग का अपना मामला है, पार्टी की ओर से कोई भी दबाव उन पर नहीं बनाया गया। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पूर्व सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक प्राइमरी स्कूल को भगवा रंग में रंगे जानें का मामला प्रकाश में आया था।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की उज्जवला योजना में ये कैसा घपला! मिले सिलेंडर में गैस की जगह निकला पानी












Click it and Unblock the Notifications