पीएम मोदी की उज्जवला योजना में ये कैसा घपला! मिले सिलेंडर में गैस की जगह निकला पानी

औरैया। देश में जहां एक तरफ पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से आम आदमी परेशान है, तो दूसरी तरफ गैस सिलेंडर में पानी डालकर लोगों को चूना लगाया जा रहा है। यूपी के औरैया जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना के तहत गरीब लोगों को बांटे गए गैस सिलेंडर में पानी भरा मिला है। गैस सिलेंडर से पानी निकलने की वजह जहां उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ा वही उसी सिलेंडर को दोबारा बदलने पर अलग से कीमत भी चुकानी पड़ी। इस वाकया से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह लोगों को चूना लगाया जा रहा है।

पीएम उज्ज्वला योजना के तहत बटें थे सिलेंडर

पीएम उज्ज्वला योजना के तहत बटें थे सिलेंडर

दरअसल ये पूरा मामला यूपी के औरैया जिले का है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ता शबीना के घर गैस कनेक्शन मिलने से खुशियां आई लेकिन ये खुशी उन्हें दो बार चुकानी पड़ी। सुबह खाना बनाते समय जब शबीना ने गैस सिलेंडर चालू किया तो गैस चालू नहीं हुई। काफी देर परेशान होने के बाद जब सिलेंडर का नॉब दबाया तो सिलेंडर से गैस की जगह पर पानी निकलना शुरू हो गया। जब इसकी शिकायत जब एजेंसी संचालक से की तो दोबारा भुगतान के बाद शबीना को नया सिलेंडर मिला।

महिला को दो बार चुकानी पड़ी सिलेंडर की कीमत

महिला को दो बार चुकानी पड़ी सिलेंडर की कीमत

गैस संचालक के अनुसार पानी निकलने की शिकायत पर सिलेंडर बदल दिया गया है लेकिन संचालक महोदय ने दोबारा भुगतान क्यों लिया इस मामले पर कुछ नहीं बोले। इस पूरे मामले में जिला पूर्ति निरीक्षक द्वारा मामले की जांच कर कार्यवाई की बात कही गई है लेकिन गरीब उपभोक्ता के साथ ठगी और सरकार की मंशा को चूना लगाने वाले गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी ये तो आगे पता चलेगा।

सिलेंडर में गैस की जगह पानी

सिलेंडर में गैस की जगह पानी

सिलेंडर से पानी निकलने की वजह जहां उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ा वही उसी सिलेंडर को दोबारा बदलने पर अलग से कीमत भी चुकानी पड़ी। इस वाकया से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह लोगों को चूना लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- OMG! 8 पैर वाले इस भैंस के विचित्र बच्चे को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+