महबूबा मुफ्ती बोलीं- सरकार ने फिर से किया मुझे नजरबंद, यही है कश्मीर की असली तस्वीर

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष मेहबूबा मुफ्ती को एक बार फिर से नजरबंद किया गया है। दरअसल महबूबा पुलवामा के त्राल में एक परिवार से मिलने जाने वाली थीं, तभी उन्हें नजरबंद किया गया।

श्रीनगर, 29 सितंबर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष मेहबूबा मुफ्ती को एक बार फिर से नजरबंद किया गया है। दरअसल महबूबा पुलवामा के त्राल में एक परिवार से मिलने जाने वाली थीं, तभी उन्हें नजरबंद किया गया। बता दें कि महबूबा त्राल में जिस परिवार से मिलने जा रही थीं, उसने आरोप लगाए थे कि सेना ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की थी। महबूबा के घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Mehbooba Mufti

नजरबंद किए जाने के बाद महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि यही कश्मीर की असली तस्वीर है और इसे निर्देशित लोगों के बजाय बाहर से आने वाले गणमान्य व्यक्तियों को दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने सेना के एक वाहन की एक तस्वीर भी पोस्ट की है जो गुपकर रोड पर उनके घर के सामने महबूबा का रास्ता रोकने के लिए खड़ा किया गया है। पीडीपी प्रमुख ने मंगलवार को कहा था कि त्राल में सेना के जवानों ने एक परिवार की पिटाई की और घरों में तोड़फोड़ की। परिवार की बेटी को हमले में गंभीर चोटें आई थीं और उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, उन्होंने कहा कि वह उसके परिजनों से मिलेंगी। महबूबा ने ट्विटर पर लिखा था कि त्राल में यागवानी कैंप से सेना ने कल रात घरों में तोड़फोड़ की और एक परिवार को बेरहमी से पीटा। परिवार की एक लड़की, जिसे गंभीर चोटें आई थी, को अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह पहली बार नहीं है जब इस गांव के लोगों को सेना द्वारा पीटा गया है।

यह भी पढ़ें: Karnataka: बेंगलुरु के एक स्कूल के 60 स्टूडेंट निकले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

इस माह से पहले भी पीडीपी नेता ने प्रशासन पर खुद को नजरबंद करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कश्मीर के हालात असामान्य होने का हवाला देते हुए उन्हें नजरबंद किया गया, लेकिन यह सब झूठ था। पिछले साल 27 नवंबर को उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया था और उन्हें पीडीपी नेता वहीद पारा के परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+