Karnataka: बेंगलुरु के एक स्कूल के 60 स्टूडेंट निकले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
बेंगलुरु, 29 सितंबर। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना विस्फोट हुआ है, यहां के एक बोर्डिंग स्कूल के 60 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। इस बारे में जानकारी जिलाधिकारी जे मंजूनाथ ने मीडिया को दी, उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक सिटी के श्री चैतन्य गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल की एक छात्रा को तेज फीवर और उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उसका कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें वो संक्रमित निकली और उसके बाद फिर सभी बच्चों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें 60 स्टूडेंट्स कोविड पॉजिटिव पाए गए।
Recommended Video

जिलाधिकारी ने बताया कि 60 छात्रों में से 14 तमिलनाडु के हैं और 46 कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों से हैं। जिस छात्रा को तेज बुखार था, उसका इलाज लेडी कर्जन और बॉरिंग अस्पताल में चल रहा है। डीएम ने कहा कि 7 दिनों के बाद हम एक बार फिर से बाकी स्टूडेंट्स का टेस्ट करेंगे। हमने 105 रैपिड एंटीजन टेस्ट और 424 आरटी-पीसीआर टेस्ट किए हैं।

सभी संक्रमित छात्रों की निगरानी की जा रही है। सभी स्टूडेंट इस वक्त स्कूल कैंपस में क्वारंटाइन हैं। एक निजी स्वास्थ्य सुविधा के कर्मचारी उनकी देखभाल कर रहे हैं। स्कूल अब बंद कर दिया गया है और सबकुछ ठीक रहा तो 20 अक्टूबर या उसके बाद फिर से स्कूल खोला जा सकता है।
मालूम हो कि 5 सितंबर को स्कूल खोला गया था। 22 शिक्षकों और 485 छात्रों सहित 57 पूरी तरह से वैक्सीनेटेड कर्मचारियों के साथ रेगुलर स्कूल चलाया जा रहा था लेकिन 26 सितंबर को एक छात्रा, जो बेल्लारी से आई थी, उसमें बुखार, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण देखे गए, जिसके बाद उसका कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें वो पॉजिटिव निकली और उसके बाद सारे स्टूडेंट और स्टॉफ का टेस्ट हुआ, जिसमें 60 स्टूडेंट में कोरोना का संक्रमण प्राप्त हुआ लेकिन सभी स्टॉफ मेंबर्स निगेटिव पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications