1971 War 50th Anniversary: भारत की जीत का जश्न मनाते हुए युद्ध के नायकों को विजय मशाल देकर किया गया सम्मानित
साल 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारत की शानदार जीत के उपलक्ष्य में कश्मीर के कई हिस्सों में विजय मशाल के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे।
श्रीनगर, 20 जून। साल 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारत की शानदार जीत के उपलक्ष्य में कश्मीर के कई हिस्सों में विजय मशाल के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। इस युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के 50 साल पूरे होने के जश्न के हिस्से के रूप में आज श्रीनगर में जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर में सैनिकों और युद्ध के दिग्गजों को विजय मशाल देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस युद्ध में शामिल हुए एक दिग्गज ने इस दौरान कहा, 'मैं युद्ध के दौरान एक प्लाटून कमांडर था। मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' इस दौरान भारत-पाकिस्तान 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई। आपको बता दें कि यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जहां 50 साल पहले युद्ध में लड़ने वाले वीरों व शहिदों व उनके परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है। बता दें कि साल 2021 में 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़े गए युद्ध को पूरे 50 वर्ष हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकी केमिस्ट सुमिता मित्रा ने जीता प्रतिष्ठित यूरोपियन इन्वेंटर अवार्ड
भारत ने इस युद्ध में पाकिस्तान पर शानदार विजय प्राप्त की थी और इस युद्ध के बाद ही पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। भारत ने इस युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने भारत की शानदार जीत के उपलक्ष्य में इस साल को स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। भारत की विजय और युद्ध के नायकों की याद में पूरे देश में कार्यक्रम किए जा रहे है और युद्ध के नायकों, शहीदों और उनके परिजनों को याद किया जा रहा है।
{document1}54
भारतीय सैनिक हो गए थे लापता
1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लगभग 54 भारतीय सैनिक लापता हो गए थे। ऐसा माना जाता है कि उन्हें कैद करके पाकिस्तान की जेलों में रखा गया। युद्ध के 50 साल के बाद भी इन सैनिकों के बारे में सही-सही पता नहीं चल सका है। साल 2019 में पीएम मोदी ने संसद में कहा था कि इस युद्ध के 54 लापता सैनिकों के साथ कुल 84 सैनिक पाकिस्तान की गिरफ्त में थे। हालांकि पाकिस्तान इस बात से लगाता इंकार करता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications