भारतीय-अमेरिकी केमिस्ट सुमिता मित्रा ने जीता प्रतिष्ठित यूरोपियन इन्वेंटर अवार्ड
भारतीय-अमेरिकी केमिस्ट सुमिता मित्रा ने जीता प्रतिष्ठित यूरोपियन इन्वेंटर अवार्ड
नई दिल्ली, 19 जून: भारतीय-अमेरिकी रसायनशास्त्री सुमिता मित्रा को यूरोपियन इन्वेंटर अवार्ड मिला है। यूरोपियन इन्वेंटर अवार्ड को यूरोप के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक माना जाता है। ये अवार्ड नॉन यूरोपियन पेटेंट ऑफिस कंट्रीज कैटगरी में उनकी डेंटिस्ट्री में नैनोटेक्नॉलिजी के इस्तेमाल को लेकर दिया गया है। ये पुरस्कार उन्हें नैनो प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से दांतों को और मजबूत बनाने के लिए किए उनके काम को लेकर दिया गया है। यूरोपियन इन्वेंटर अवॉर्ड सेरेमनी इस बार पहली बार डिजिटल तरीके से हुई है।

सुमित्रा ने दुनिया में पहली बार पहली बार नैनो पार्टिकल्स के जरिए दातों को और अधिक मजबूत बनाने की तकनीक दुनिया के सामने पेश की थी। इस तकनीक का इस्तेमाल पूरी दुनिया में बड़ी तादाद में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। यूरोपियन पेटेंट ऑफिस के अध्यक्ष एंटोनियो केंपिनोज के मुताबिक, सुमित्रा ने इस फील्ड को बिल्कुल नए आयाम देने का काम किया है। दांतों को रेस्टोर करने के क्षेत्र में उनकी ये तकनीक एक क्रांतिकारी कदम साबित हुई है।
यूरोपीय पेटेंट ऑफिस (ईपीओ) ने एक बयान में कहा कि इस अनुसंधान में पाया गया कि नैनोक्लस्टर का इस्तेमाल दांतों के लिये किया जा सकता है और इसके फलस्वरूप एक मजबूत, टिकाऊ और देखने में सुखद एहसास वाली फिलिंग (दांतों के बीच छेद या गड्ढों को भरने के लिये इस्तेमाल होने वाला पदार्थ) मिली। उनकी इस तकनीक को इस्तेमाल करते हुए अब 20 वर्ष हो चुके हैं। उनकी इस नई खोज और तकनीक की वजह से ही नई पीढ़ी इस तरफ अधिक आकर्षित हुई है। बयान में कहा गया कि उनके द्वारा बनाई गई इस तकनीक का इस्तेमाल दुनिया भर में एक अरब से लोगों के दांतों के उपचार में सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
बता दें कि सुमिता मित्रा को 2009 में अमेरिकन केमिकल सोसायटी की तरफ से हीरो ऑफ केमिकल के लिए चुना गया था। इसके अलावा साल 2018 में उन्हें यूएस नेशनल इन्वेंटर्स हॉल ऑफ फेम के लिए भी चुना जा चुका है।













Click it and Unblock the Notifications