Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sania Mirza ने सरेआम बताया बेस्ट फ्रेंड का नाम? खोले कई राज

Sania Mirza News: पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बरकरार है। तलाक के बाद से ही सानिया मिर्जा की लाइफ में फैंस की दिलचस्पी बढ़ गई है। सानिया मिर्जा भी फैंस के साथ अपनी हर जानकारी अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने कई राज खोले हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड का नाम भी बताया है।

कौन है सानिया मिर्जा का बेस्ट फ्रेंड (Sania Mirza News)

सानिया मिर्जा ने हाल ही में खुलासा किया कि उनका बेस्ट फ्रेंड जिम है और वह रोज जिम जाकर अपनी फिटनेस का ध्यान रखती हैं। ये उनके फिट और एक्टिव रहने की आदत का हिस्सा है। इसके अलावा सानिया मिर्जा इन दिनों ऑस्ट्रेलियन ओपन में कमेंट्री कर रही हैं, जहां वह कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैच की चर्चा करती हैं। सानिया मिर्जा ने इसके अलावा और भी कई राज से पर्दे हटाने का काम किया है।

Sania Mirza 1

सानिया मिर्जा ने पोस्ट में लिखी दिल की बात

सानिया मिर्जा ने अपने पोस्ट में लिखा कि जीवन को दोहराएं और तेजी से आगे बढ़ाएं। अपने बच्चे को काम पर ले जाएं। जब आप लिफ्ट में अकेले हों तो लिफ्ट की सेल्फी ले लें। मॉनिटर पर हमेशा परफ़ेक्ट शॉट मिलता है। बता दें कि सानिया मिर्जा की उपलब्धियों के कारण उन्हें भारत में कई पुरस्कारों से नवाजा गया। जैसे कि पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे पुरस्कार वह पा चुकी हैं। वह भारतीय टेनिस की पहचान बन गईं और दुनिया भर में उनके खेल के प्रति प्यार और समर्पण की सराहना की जाती है।

सानिया मिर्जा के नाम कई उपलब्धियां

सानिया मिर्जा ने अपने करियर में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने अपनी प्रोफेशनल टेनिस सफर की शुरुआत 2003 में की थी और बहुत जल्दी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। सानिया ने 6 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब और 1 मिक्स्ड डबल्स खिताब जीते हैं, जिनमें से 3 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2 यूएस ओपन और 1 विंबलडन शामिल हैं। उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ 2005 में आया, जब वह महिला डबल्स रैंकिंग में दुनिया की 27वीं खिलाड़ी बनीं, जो एक भारतीय महिला के लिए ऐतिहासिक था। इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स में सफलता प्राप्त की, जिनमें एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ खेल और कई अन्य इंटरनेशनल इवेंट्स शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+