सानिया मिर्ज़ा ने चुन लिया नया रास्ता, सब कुछ पीछे छोड़कर नये साल में कर रही हैं यह काम
Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा खेल के बाद भी फैन्स के बीच उतनी ही लोकप्रिय हैं, जितनी पहले हुआ करती थीं। सानिया मिर्ज़ा को समर्थकों का खासा प्यार मिलता है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए फैन्स को अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं।
शोएब मलिक से तलाक के बाद एक समय उनके जीवन में भूचाल आ गया था। उस सदमें से निकलने के लिए सानिया ने परिपक्वता दिखाई और उससे बाहर निकलने में भी सफलता पाई। मुश्किल समय में फैन्स का साथ सानिया को हेमशा मिलता रहा है।

तलाक के एक साल बाद सानिया मिर्ज़ा अकेले अपना जीवन बिता रही हैं और काम भी कर रही हैं। पिछले साल उनके लिए परेशानी वाला रहा था, उस समय उनके दर्द भरे कुछ पोस्ट इन्स्टाग्राम पर आए थे। इस साल उन्होंने सब कुछ पीछे छोड़ने का फैसला ले लिया।
सानिया मिर्ज़ा की शादी को लेकर अफवाहें उड़ीं और मोहम्मद शमी के साथ उनका नाम जोड़ा गया। हालांकि सब बातें फर्जी थीं, एआई से बनाई हुई कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई थीं। हालांकि फैक्ट चेक से पता चला कि सब फेक है।
इस बीच नए साल पर सानिया मिर्ज़ा के जीवन में एक अलग मोड़ आया है। पिछले सभी गम और दर्द उन्होंने पीछे छोड़ते हुए कुछ अलग करने का प्रयास किया है। वह अपने खेल से जुड़ी हुई चीजों में वापस लौट आई हैं। यह एक सुखद खबर भी हैं।
Sania Mirza ने क्या चुना?
फैन्स ने हमेशा सानिया को यही कहा है कि आप खुश रहो। अब वही देखने को मिल रहा है। सानिया मिर्जा ने अपनी नई पारी शुरू कर दी। वह ब्रॉडकास्ट की दुनिया में आ गई हैं और काम शुरू कर दिया। ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट के दौरान सानिया को होस्टिंग और कॉमेंट्री में देखा गया है।
Sania Mirza का वीडियो आया सामने
हाल ही में उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने नोवाक जोकोविच से बात की थी। उन्होंने नोवाक जोकोविच को मजाकिया अंदाज में सवाल किया था, खिलाड़ी सानिया की बातों पर हँसने लगा था। नोविका को उन्होंने मोटिवेशन से जुड़ा सवाल किया था। इस तरह वह नए साल पर अच्छा कर रही हैं। शोएब मलिक ने तो दूसरी शादी की राह चुनी थी लेकिन सानिया ने अपने खेल से जुड़े रास्ते पर ही आगे बढ़ने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications